फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसा, पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव

Updated on 04-09-2026 03:29 PM

फुकेट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट के कैप्टन पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, घटना की जांच कर रही एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान के दौरान एयरबस विमान के फ्लाइट-कंट्रोल सिस्टम ने तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी रिकॉर्ड की थी। AAIB ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद अंतिम रिपोर्ट जारी की जाएगी।

यह घटना 4 अगस्त की है। फुकेट से दिल्ली आते वक्त भुवनेश्वर के पास विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था। इस दौरान यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं। विमान में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर समेत कुल 145 लोग सवार थे। पहले इसकी वजह टर्बुलेंस बताई गई थी।

AAIB की रिपोर्ट में कहा- हादसे के वक्त को-पायलट ने स्थिति संभली

शुरुआत में इसे गंभीर टर्बुलेंस की घटना बताया गया था, लेकिन कई लोगों के घायल होने और विमान के केबिन में नुकसान के बाद AAIB ने इसे अब ‘एक्सीडेंट’ की श्रेणी में रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान के बाद जांच में कैप्टन पायलट के शरीर में साइकोएक्टिव (नशीले) पदार्थ पाए गए।

जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे क्यों आया और पायलट के ड्रग टेस्ट के नतीजे का इस घटना से कोई संबंध था या नहीं। AAIB ने इसे चिंता का विषय बताया।

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के वक्त को-पायलट ने शुरुआत में स्थिति संभाली। इसके बाद कैप्टन पायलट ने फ्लाइट का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया। इस दौरान विमान पहले 372 फीट ऊपर उठा और फिर 292 फीट नीचे आ गया।

कुछ समय के लिए तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आ गई। सेकंड में तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में दबाव वापस आ गया। इससे विमान के फ्लाइट कंट्रोल सरफेस फिर से काम करने लगे और विमान सामान्य स्थिति में लौट आया। क्रू ने विमान को किसी दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट करने के बजाय दिल्ली ले जाने का फैसला किया।

एअर इंडिया ने कहा, 100% स्वैच्छिक जांच शुरू

एअर इंडिया ने AAIB की रिपोर्ट जारी होने के बाद पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया में बताया कि उसने अपने सभी पायलटों की 100% स्वैच्छिक जांच शुरू कर दी है। एयर इंडिया ने कहा कि वह पारदर्शिता और नियमों के पालन के लिए प्रतिबद्ध है।

एयर लाइन के प्रवक्ता ने कहा, एयरलाइन सुरक्षा, फिटनेस या नियामकीय जरूरतों के किसी भी उल्लंघन को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति रखती है और जहां जरूरी होगा, वहां उचित कार्रवाई करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान प्रतापनगर और टांडा रोड के बीच नई मेमू यात्री ट्रेन सेवा और अन्य ट्रेन…
 08 September 2026
सीतामढ़ी: तस्कर शराब की सुरक्षित तस्करी के लिए नदी की धारा के सहारे शराब की खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में ले जा रहे थे। पूरा तरीका एकदम फिल्मी था,…
 08 September 2026
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 6…
 08 September 2026
दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम (MCD) ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं।MCD ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों (बिल्डिंग) से…
 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
Advt.