फिलिप्स ने एक हाथ से फ्लाइंग कैच पकड़ा:मैच की शुरुआत एयर शो से हुई

Updated on 20-02-2025 01:39 PM

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रन से हरा दिया। कराची में टॉम लैथम और विल यंग की शतकीय पारी के दम पर कीवी टीम ने 320/5 का स्कोर बनाया। जवाब में पाक टीम शुरूआती ओवर्स में धीमी बल्लेबाजी के चलते 47.2 ओवर में 260 रन पर सिमट गई।

बुधवार को रोचक मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले। ओपनिंग मैच की शुरुआत एयर शो से हुई। सलमान आघा ने लैथम का कैच ड्रॉप किया। ग्लेन फिलिप्स ने एक हाथ से फ्लाइंग कैच पकड़ा। लैथम चैंपियंस ट्रॉफी में बतौर विकेटकीपर शतक लगाने वाले तीसरे प्लेयर बने।

1. एयर शो से मैच की शुरुआत हुई

चैंपियंस ट्रॉफी के ओपनिंग मैच से पहले कराची में एयरशो हुआ। पाकिस्तान के राष्ट्रगान के समय 3 हेलिकॉप्टर से देश के फ्लैग का रंग का दिखाया गया। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच कड़ी सुरक्षा के बीच खेला जा रहा है।

न्यूजीलैंड के इनिंग की शुरुआत होने से पहले पाकिस्तान को 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान सरफराज अहमद, देश के प्रेजिडेंट आसिफ अली जादरी और उनकी बेटी असीफा भुट्टो ट्रॉफी लेकर मैदान पर आए।

2. फखर जमान बाउंड्री रोकने के प्रयास में चोटिल

न्यूजीलैंड की पारी के पहले ओवर में फखर जमान चोटिल हो गए। विल यंग ने शाहीन के ओवर की दूसरी बॉल को कवर्स की ओर खेला था। फखर चौका रोकने में कामयाब रहे, लेकिन डाइव लगाते समय अपने घुटने को चोटिल कर बैठे। वे ओपनिंग की जगह चौथे बल्लेबाज के रूप में बैटिंग करने आए।

3. अबरार ने कॉन्वे को बोल्ड किया

न्यूजीलैंड की पारी के आठवें ओवर में टीम का पहला विकेट गिरा। ओवर की तीसरी बॉल अबरार ने गुगली बॉल फेंकी, जिसे कॉन्वे समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए। उन्होंने 10 रन बनाए।

4. लैथम को जीवनदान, सलमान से कैच ड्रॉप हुआ

34वें ओवर में टॉम लैथम को जीवनदान मिला। हारिस राऊफ के ओवर की दूसरी बॉल को लैथम ने मिड विकेट की ओर पुल करना चाहा, लेकिन बॉल शॉर्ट लेग पर खड़े सलमान के ऊपर गई। सलमान ने छलांग लगाकर कैच पकड़ना चाहा, बॉल उनके हाथ में भी लगी, लेकिन सलमान कैच पूरा नहीं कर सके। यहां टॉम लैथम 41 रन के निजी स्कोर पर थे।

5. फहीम ने यंग का डाइविंग कैच लिया

38वें ओवर में न्यूजीलैंड ने चौथा विकेट गंवाया। यहां विल यंग शतक बनाकर आउट हुए। नसीम शाह की बॉल पर यंग ने स्क्वेयर लेग की तरफ बड़ा शॉट खेला। यहां सब्स्टिट्यूट फील्डर फहीम अशरफ ने दौड़कर डाइविंग कैच लिया।

6. राऊफ की बॉल पर फिलिप्स के हेलमेट पर लगी

48वें ओवर में हारिस राऊफ की बॉल टॉम लैथम के हेलमेट पर लगी। ओवर की तीसरी बॉल हारिस ने बाउंसर फेंकी। पुल करने की कोशिश में लैथम के हेलमेट में बॉल जा लगी। फिजियों की जांच के लिए खेल रोकना पड़ा। इससे एक बॉल पहले लैथम ने शाहीन को डीप स्क्वेयर लेग पर सिक्स लगाया था।

7. फिलिप्स ने एक हाथ से छलांग लगाकर कैच लिया

पाकिस्तान ने पावरप्ले-1 की आखिरी बॉल पर दूसरा विकेट गंवाया। 10वां ओवर डाल रहे विलियम ओरूर्क ने ऑफ स्टंप के बाहर बॉल फेंकी। रिजवान ने कट शॉट खेला, पॉइंट पर खड़े ग्लेन फिलिप्स ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से कैच लपक लिया। यहां मोहम्मद रिजवान 3 रन बनाकर आउट हुए। सऊद शकील (6 रन) भी ओरूर्क बॉल पर आउट हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.