Q3FY25 में मुनाफा बढ़ा 23% तो आज झूम गए पीएफसी के शेयर, शयरहोल्डर्स को तीसरी बार मिलेगा लाभांश

Updated on 13-02-2025 02:50 PM
नई दिल्ली: साल 2024-25 की तीसरी तिमाही (Q3) के लिए कल ही पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) ने अपने नतीजे घोषित किए थे। इसमें कंपनी का मुनाफा पिछले साल की तुलना में 23% बढ़कर 5,829 करोड़ रुपये दिखाया गया हे। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 4,727 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इसका असर आज शेयर बाजार में दिखा। बीएसई (BSE) में आज सुबह ही इसके शेयर तीन फीसदी से ज्यादा चढ़ गए।

क्या रही शेयर की चाल


पीएफसी के शेयर कल 373.30 रुपये पर बंद हुए थे। आज सुबह इसके शेयर 376.40 रुपये पर खुले। थोड़ी ही देर में यह चढ़ कर 387.70 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि नीचे में यह 376.20 रुपये तक गिरा था। दिन में 11.44 बजे यह 385.85 रुपये पर ट्रेड हो रहा था जो कि कल के मुकाबले 3.36 फीसदी ज्यादा है।

कंपनी का क्या रहा था रेवेन्यू


बीते दिसंबर की तिमाही के दौरान पीएफसी का कुल राजस्व भी बढ़ा है। Q3FY25 में कंपनी का राजस्व 26,798 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 23,571 करोड़ रुपये से 14% अधिक है। कंपनी की आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है।

इस साल तीसरा अंतरिम लाभांश


PFC ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 3.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश देने का ऐलान किया है। इस साल यह तीसरा अंतरिम लाभांश की घोषणा है। तीसरे अंतरिम लाभांश के लिए रिकॉर्ड तिथि 28 फरवरी है। लाभांश का भुगतान 11 मार्च, 2025 को या उससे पहले किया जाएगा। शेयरधारकों को जल्द ही लाभांश मिल जाएगा। यह शेयरधारकों के लिए एक अच्छी खबर है। देखा जाए तो कल बाजार में भारी गिरावट दिखी थी। तब भी पीएफसी के शेयर चढ़े थे। दरअसल, कल ये नतीजे बाजार के समय के दौरान घोषित किए गए। इसके बाद NSE पर PFC के शेयर 2% से ज्यादा उछलकर 384.25 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। हालांकि बाद में यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी थी।

मुनाफा भी बढ़ा


अगर पीएफसी की पिछली तिमाही से तुलना करें तो दिसंबर की तिमाही में मुनाफा 10% बढ़ा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5,302 करोड़ रुपये था। कंपनी लगातार मुनाफा बढ़ाने में कामयाब रही है। कुल राजस्व में भी 4% की बढ़ोतरी हुई है। Q2FY25 में कंपनी का राजस्व 25,722 करोड़ रुपये था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.