पेट्रोल 5 और डीजल 3 लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप
Updated on
01-07-2026 01:51 PM
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। दो साल से ज्यादा समय में यह पहला मौका है जब किसी कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती की है। देश भर में नायरा के 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। राज्यों में लोकल टैक्स जैसे वैल्यू-एडेड टैक्स (VAT) के आधार पर असल कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं। ईरान युद्ध के बाद इसी कंपनी ने सबसे पहले पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाई थी।
ईरान संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी। इसे देखते हुए नयारा ने 26 मार्च को उसने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इस तरह कंपनी ने एक तरह से इस बढ़ोतरी को वापस ले लिया है। नायरा गुजरात के वाडिनार में हर साल 20 मिलियन टन क्षमता वाली ऑयल रिफाइनरी चलाती है।
तेल की कीमत में गिरावट
पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है और यह ईरान युद्ध के पहले के स्तर पर आ गया है। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। सरकारी कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कीमतों में किसी बदलाव का ऐलान नहीं किया है। देश में 90 फीसदी पेट्रोल पंप इन्हीं कंपनियों के हैं।दिल्ली मेंइंडियन ऑयलके पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। मई में इन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। कच्चे तेल की कीमत आज मामूली तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 0.42 फीसदी तेजी के साथ 73.26 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…