स्कॉर्पियो ड्राइवर को स्टंट करना पड़ा भारी:बीजापुर में ट्रैफिक पुलिस ने 9 हजार का लगाया जुर्माना

Updated on 11-07-2026 12:31 PM
बीजापुर, बीजापुर में यातायात पुलिस ने स्टंट कर रहे एक स्कॉर्पियो ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को मोटरयान अधिनियम के तहत 9 हजार का चालान किया गया। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो ड्राइवर सार्वजनिक सड़क पर लापरवाही से वाहन चला रहा था और स्टंट कर रहा था। जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी। वाहन की जांच में पंजीयन की शर्तों का उल्लंघन, चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस न होना, अवैध सायरन और हूटर का इस्तेमाल और ब्लैक फिल्म लगी होना जैसे कई यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया।

इसी अभियान के दौरान एक अन्य वाहन की जांच में भी कई अनियमितताएं सामने आईं। इसमें पंजीयन क्रमांक अंकित न होना, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (पीयूसी) प्रस्तुत न करना और ब्लैक फिल्म लगी होना शामिल था। इस वाहन पर ₹3,100 का चालान किया गया।

यातायात पुलिस ने शुक्रवार को कुल ₹12,100 की चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी।

पुलिस ने की यह अपील

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट न करने, वाहन में अवैध सायरन, हूटर और ब्लैक फिल्म का उपयोग न करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन कर खुद और दूसरों के जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
जगदलपुर, नारायणपुर जिले के विकास को नई गति देते हुए ग्राम पंचायत कुंदला क्षेत्र में सोनपुर–नारायणपुर–मरोड़ा मार्ग पर बासिंग बहार एवं कुमहला नाला के ऊपर निर्मित उच्च स्तरीय पुल का शुक्रवार…
 11 July 2026
रायपुर, रायपुर में जलभराव और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। पंडरी के दुर्गानगर में नाले पर बने अवैध पाटे को तोड़ा गया। वहीं, जोन-1 की टीम…
 11 July 2026
रायपुर, महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज अवैध बेटिंग (सट्टा) ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने सट्टा सिंडिकेट से जुड़े कारोबारी विकास…
 11 July 2026
आरंग। विकासखंड की ग्राम पंचायत रीवा में शनिवार को कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से गांव को शिक्षा, डिजिटल सुविधाओं और आधारभूत…
 11 July 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन (सीजीपीआरए) के तत्वावधान में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट शनिवार से माना कैंप स्थित शूटिंग रेंज में शुरू होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न…
 11 July 2026
मुंगेली। बिजली का करंट लगने से युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक के परिजनों, स्थानीय नागरिकों और भाजपा नेता वेदप्रकाश के नेतृत्व…
 11 July 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जल संरक्षण के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सहित देश के तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट…
 11 July 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष भी पूरे गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में उच्चस्तरीय…
 11 July 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती प्रक्रिया में गर्भावस्था के कारण शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) में शामिल नहीं हो सकीं महिला अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।…
Advt.