देख कर नहीं सीख कर अदा करें हज ,बताए सही तौर-तरीके

Updated on 04-10-2025 08:32 PM

भिलाई। मुबारक हज के सफर पर जाने वालों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन ताज सामाजिक भवन फरीद नगर में किया गया।

इस दौरान उलेमा ने हज के फर्ज, वाजिबात, सुन्नत और नफील रूकन को कुरान-हदीस की रोशनी बताया, जिससे लोग सही तरीके से हज अदा करें।

अलग-अलग प्रशिक्षण सत्रों में नागपुर के मुफ्ती मौलाना नशिद ने बताया कि साहिबे हैसियत पर पूरी जिंदगी में एक बार हज करना फर्ज है। सही तौर तरीके सीख कर हज करने से बड़ा फायदा होगा क्योंकि लोगों को वहां किन जगहों पर क्या करना है और उसकी अदायगी का तरीका प्यारे नबी हज़रत मुहम्मद सल्लाहुअलैहिसल्लम ने क्या बताया है, उसकी जानकारी होनी चाहिए।

हज देखकर नहीं बल्कि सीखकर करना चाहिए जिससे फर्ज सही तरीके से अदा हो।

मास्टर मुहम्मद रउफ ने पैगम्बर हजरत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहि वसल्लम के रोज़े पर हाजिरी सलाम और दरूद पेश करने, शहर मदीना में अदब और एहतेराम के साथ नमाज अदा करने व चलने पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मस्जिद नबी में एक नमाज़ का सवाब 50 हजार नमाज़ के पढ़ने के बराबर है वहीं बैतुल्लाह मक्का मुकर्रमा में एक नमाज़ का सवाब एक लाख नमाज़ पढ़ने के बराबर है।

इस दौरान उलेमा और इंजीनियर मोहम्मद शाहिद ने हज पर जाने वालों से कहा कि इंसानियत का दर्द हमारे सीने में हो, हज़रत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहि वसल्लम इंसानियत के रहबर ओर खैरख्वाह है उनकी तालीम को अपनाकर हर एक के लिए भलाई और एहसान की राह अपनाएं।

आलिमों ने यहां हज पर जाने वालों लोगों को हज की नियत, एहराम बांधने का तरीका व समय, तवाफ करना, हज से पहले उमरा करने के जरूरी मसाइल और वहां पर किए जाने वाले अरकान के अदा करने का तरीका बताया।

इस दौरान हाजी मीर हामिद अली ,नसीर कुरैशी, हाफिज मतीन, मोबिन, प्यारे, सैय्यद असलम, जैद, हारून अंसारी , सैय्यद रिजवान, छोटे साहब, वसीम, निजामुद्दीन, बंगाली दादा और अदनान सहित अन्य लोग मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.