परफेक्शनिस्ट, इनोवेटर, ट्रेंडसेटर...जाने क्या-क्या थीं, पर मेरे लिए हमेशा एक संस्थान रहेंगी सरोज जी : प्रियंका

Updated on 04-07-2020 09:12 PM
मुंबई। बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन पर तमाम बॉलीवुड हस्त‍ियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। माधुरी दीक्ष‍ित, अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपम खेर तक कई सेलेब्स ने सरोज खान के साथ अपने बीते दिनों को याद कर उन्हें अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट कर सरोज खान के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।
प्रियंका ने लिखा जब अग्न‍िपथ में उन्होंने मुझे कोरियोग्राफ किया था तो मेरे कई टीनेज सपने सच हो गए थे। टास्क मास्टर, परफेक्शनिस्ट, इनोवेटर, ट्रेंडसेटर, जीनियस...सरोज जी कई लोगों के लिए बहुत कुछ थीं। मेरे लिए वे हमेशा एक संस्थान रहेंगी जो डांसिंग एरा को ढेर सारी भावनाओं और जुनून के साथ परिभाषित करती हैं। गुन गुन गुना रे...स्वर्ग भी आपके इशारों पर नाचे मास्टर जी... अग्न‍िपथ के गाने 'गुन गुन गुना रे' में प्रियंका का डांस आज भी लोग नहीं भूले हैं, उसे भी सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था।
बता दें सरोज खान का निधन शुक्रवार को मुंबई के अस्पताल में कार्ड‍ियक अरेस्ट से हो गया। वह 71 वर्ष की थीं। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती भी किया गया था। हालांकि खबरों के मुताबिक उनकी सेहत में सुधार होने की खबर थी। अब उनका यूं अचानक दुनिया को अलविदा कह देना शॉकिंग है। कई सेलिब्रिटीज ने उनके साथ अपना वर्क एक्सपीरियंस शेयर किया है। अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट कर लिखा था कि सरोज खान जब अपने शिष्य से खुश होती थीं तो उन्हें वह एक रुपए का सिक्का देती थीं। यह सिक्का वे शगुन के तौर पर दिया करती थीं। वहीं अनुपम खेर ने भी सरोज खान के एक किस्से का जिक्र करते  हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी, और 2011 में वो बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। अब वह 13 साल की हो चुकी हैं। ऐसे…
 19 April 2025
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी…
 19 April 2025
अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म Kesari Chapter 2 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनका एक परफॉर्मेंस वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में अक्षय अपनी…
 19 April 2025
जानिए उस एक्ट्रेस के बारे में, जिसने अपने 60 साल के करियर में 500 फिल्मों में काम किया, दर्जनों हिट फिल्में दीं। और तो और ऐसे कारनामे किए कि गिनीज…
 19 April 2025
'बैटलग्राउंड' नाम का नया वेब शो अपने विवादों के कारण सुर्खियों में है। हाल ही के एक एपिसोड में आसिम रियाज ने रूबीना दिलैक पर अपमानजनक कमेंट किया था। आसिम…
 19 April 2025
एक्टर हर्षद अरोड़ा ने अमृता राव की बहन और को-स्टार प्रीतिका राव को उन पर किए गए कमेंट के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रीतिका राव ने हाल ही एक…
 18 April 2025
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को एल्विश यादव के फैंस खरीखोटी सुना रहे हैं। उनकी आलोचना हो रही है। क्योंकि उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स 2' के शूट के दौरान यूट्यूबर को कुछ ऐसा…
 18 April 2025
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्‍म 'केसरी चैप्टर 2' शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी साल जनवरी में 'स्‍काई फोर्स' के बाद…
 18 April 2025
फिल्म 'जाट' को लेकर जालंधर के सदर पुलिस स्टेशन में कई बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सनी देओल , रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के…
Advt.