आयशा की डिश के लिए बोले विकास- कोई फ्री में भी ना खाए
रणवीर बरार दर्शकों को मॉनिटर करते हैं, और फिर विकास खन्ना के साथ डिशेज टेस्ट करने जाते हैं। रणवीर ने फिर आयशा जुल्का की एक डिश देखी और उनसे पूछा कि इसके लिए आप चार्ज कर रहे हैं या फ्री में दे रहे हैं? जवाब में आयशा ने कहा कि नहीं, ये हम फ्री में दे रहे हैं। उनके जवाब से विकास खन्ना को झटका लगता है और कहते हैं- इसे फ्री में भी लोग नहीं खाएंगे।' यह सुनकर आयशा जुल्का दुखी हो जाती हैं। उनका चेहरा उतर जाता है।