फर्स्ट हाफ देखने के बाद निराश हुए लोग, नहीं गूंजी 'बॉर्डर' वाली दहाड़, गानों से जागी देशभक्ति

Updated on 23-01-2026 12:46 PM
महीनों के लंबे इंतजार के बाद 'बॉर्डर 2' आखिरकार 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई, और हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी युद्ध की कहानियों को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ भी उमड़ पड़ी है। इस फिल्म के साथ सनी देओल युद्ध के मैदान में वापसी कर रहे हैं, इस बार उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी लीड रोल्स में हैं। फैंस का प्यार तो पहले से ही चरम पर था, अब रिलीज की सुबह ही हर तरफ देशभक्ति के नारे गूंज रहे हैं।

जैसे ही फैंस पहले दिन, पहले शो के लिए सिनेमाघरों में उमड़े, सोशल मीडिया शुरुआती रिएक्शन्स से भर गया है, जिनमें मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' जे.पी. दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर 'बॉर्डर' का सीक्वल है। फिल्म के जितने भी गाने रिलीज हुए हैं, सभी को लेकर पहले से ही लोग जोश से भरे हुए हैं।


'बॉर्डर 2' को लेकर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन

फिल्म का पहला शो देखने के बाद, दर्शकों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर का मानना था कि देशभक्ति और शक्ति को ही फिल्म में दिखाना था, लेकिन प्रेजेंटेशन में वह पूरी तरह से सफल नहीं रही। यूजर ने कहा कि कुछ वॉर के सीन अच्छे थे, लेकिन इमोशनल पार्ट कई बार बनावटी लगा, साथ ही कहानी कुछ जगहों पर धीमी हो गई। ट्वीट के अनुसार, कुल मिलाकर यही निष्कर्ष निकला कि फिल्म में पुरानी यादों का ही बोलबाला रहा। एक यूजर ने लिखा- देशभक्ति के नाम पर कुछ भी बना दिया है। वो वाली बात नहीं लगी जो बॉर्डर में थी। कई लोग सनी देओल को 'वन मैन शो' कह रहे हैं।

कुछ लोगों को झकझोरने वाली लगी 'बॉर्डर 2'

कई रिएक्शन्स में फिल्म के देशभक्ति भरे लहजे को लेकर एक जैसी बातें कही गईं। एक ट्वीट में 'बॉर्डर 2' को एक पावरफुल और झकझोर देने वाला अनुभव बताया गया। एक यूजर ने फिल्म को राष्ट्रवादी बताया, और कहा कि भले ही क्लाइमैक्स पर लोगों की राय अलग-अलग हो, लेकिन इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बनाया गया है, खासकर गणतंत्र दिवस के आसपास।

'बॉर्डर 2' के बारे में

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित 'बॉर्डर 2' को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जे.पी. दत्ता की जेपी फिल्म्स के सहयोग से बनाया है। यह फिल्म गणतंत्र दिवस से पहले 23 जनवरी को रिलीज हुई है और इसे इस उम्मीद और प्यार से बनाया गया है कि ये देश भर के लोगों में देशभक्ति की भावना भर सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.