'लोग किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं', बांकीपुर के लिटमस टेस्ट पास करने वाले प्रशांत किशोर का न्यू एनालिसिस

Updated on 13-08-2026 12:30 PM
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प प्रस्तुत किया जाए, तो बिहार के लोग जातिगत राजनीति से ऊपर उठने को तैयार हैं। उन्होंने शराबबंदी को एक 'फर्जी कानून' करार दिया और एक नियंत्रित शराब नीति की मांग की, जो इस व्यापार को कानूनी देखरेख में लाए और प्रतिबंध से जुड़े भ्रष्टाचार को कम करे।

बांकीपुर उपचुनाव के फैसले को राजनीतिक बदलाव का संकेत बताते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मतदाताओं को अब से जाति, धर्म, पार्टी के प्रति निष्ठा और व्यक्तिगत नेताओं से ऊपर उठकर शिक्षा, रोजगार और शासन को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'यदि लोगों के पास एक विश्वसनीय विकल्प हो, तो वे किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हैं।'

'बिना बिहार का विकास किए विकसित भारत की बात निरर्थक'

प्रशांत किशोर ने 3 अगस्त को हुए उपचुनाव में बांकीपुर विधानसभा सीट जीतकर अपनी पहली चुनावी जीत हासिल की, जो 1995 से ये सीट भाजपा का एक अभेद्य गढ़ रही थी। ये चुनाव लंबे समय तक विधायक रहे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद सीट खाली होने के कारण हुआ था।
बिहार की प्रगति को अपनी पार्टी का राष्ट्रीय मिशन बताते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, 'देश की दस प्रतिशत आबादी बिहार में रहती है, जो सबसे गरीब, सबसे बेरोजगार राज्य है, जहां से सबसे अधिक पलायन होता है। जब तक बिहार में सुधार नहीं होगा, तब तक विकसित भारत की बात करना निरर्थक है।'

विश्वसनीय विकल्प के रूप में जन सुराज का उभार बताया

बांकीपुर के विधायक के रूप में अपनी तात्कालिक प्राथमिकताओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रशांत किशोर ने वादा किया कि पात्र लाभार्थियों को बिना किसी रिश्वत या देरी के राशन कार्ड, पेंशन और अन्य अधिकार मिलेंगे। तीन महीनों में, जिन सरकारी योजनाओं के लिए लोग पात्र हैं, वे उन तक बिना किसी परेशानी, चोरी या भ्रष्टाचार के एक अधिकार के रूप में पहुंचनी चाहिए।'प्रशांत किशोर ने बांकीपुर के 10,000 बेरोजगार या अर्ध-कुशल युवाओं को अगले एक वर्ष में निजी क्षेत्र में नौकरियां पाने में मदद करने के लक्ष्य की घोषणा की। यह स्वीकार करते हुए कि अधिकांश अवसर बिहार से बाहर होंगे, उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों और बड़े कॉर्पोरेट नियोक्ताओं की कमी है। उन्होंने बांकीपुर में भाजपा की हार का कारण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति जनता के असंतोष, पार्टी के 'अत्यधिक आत्मविश्वास' और एक विश्वसनीय विकल्प के रूप में जन सुराज के उभार को बताया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान प्रतापनगर और टांडा रोड के बीच नई मेमू यात्री ट्रेन सेवा और अन्य ट्रेन…
 08 September 2026
सीतामढ़ी: तस्कर शराब की सुरक्षित तस्करी के लिए नदी की धारा के सहारे शराब की खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में ले जा रहे थे। पूरा तरीका एकदम फिल्मी था,…
 08 September 2026
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 6…
 08 September 2026
दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम (MCD) ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं।MCD ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों (बिल्डिंग) से…
 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
Advt.