बचत के लिए बैंकों से दूरी बना रहे लोग, म्यूचुअल फंड जैसी स्कीम आ रही पसंद: RBI

Updated on 20-07-2024 02:08 PM
मुंबईः लोगों को निवेश के लिए बैंक जैसे पारंपरिक साधन रास नहीं आ रहे हैं। शायद यही कारण है कि वे उससे दूरी बना रहे हैं। वहीं बचत को बैंकों के बजाय कैपिटल मार्केट में निवेश करना पसंद कर रहे हैं। ये बातें RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने BFSI शिखर सम्मेलन 2024 में कहीं। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि आम लोग जो परंपरागत रूप से अपनी बचत को निवेश करने के लिए बैंकों पर निर्भर थे, वे अब तेजी से कैपिटल मार्केट की ओर रुख कर रहे हैं। यह प्रवृत्ति घरेलू निवेशों जैसे म्यूचुअल फंड और अन्य बचत साधनों में दिखाई दे रही है। लोग पारंपरिक निवेश साधनों से दूर जा रहे हैं। बैंक जमा का हिस्सा घट रहा है, क्योंकि परिवार तेजी से अपनी बचत म्यूचुअल फंड, बीमा फंड और पेंशन फंड में आवंटित कर रहे हैं।
लोन की ग्रोथ, डिपॉजिट ग्रोथ से अधिक नहीं हो
शक्तिकांत दास ने कहा कि डिपॉजिट ग्रोथ के मुकाबले क्रेडिट ग्रोथ बहुत ज्यादा नहीं होनी चाहिए। बैंकों ने अन्य सोर्सेज पर निर्भरता बढ़ाकर क्रेडिट और डिपॉजिट के अंतर को कम करने की कोशिश की है। इससे ब्याज दरों के प्रति उनकी संवेदनशीलता बढ़ जाती है और लिक्विडिटी मैनेजमेंट के लिए चुनौतियां पैदा होती हैं।
बैंकिंग संस्थानों को साइबर सिक्योरिटी पर खर्च करने की जरूरत
गवर्नर ने कहा कि माइक्रोफाइनेंस बैंक तय सीमा से अधिक ब्याज ले रहे हैं। बैंकों को ग्राहकों को जोड़ने की प्रक्रिया में सुधार की जरूरत है और बैंक, NBFCs को साइबर सिक्योरिटीज पर और खर्च करने की जरूरत है। इसके अलावा ट्रांजैक्शन मॉनिटरिंग को मजबूत करने पर काम जारी रखा जाए।

अर्थव्यवस्था ने भरी तेजी से उड़ानगवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि केंद्रीय बैंक पूरी तरह आश्वस्त है कि वित्त वर्ष 2024-25 में 7.2 प्रतिशत का आर्थिक विकास दर का अनुमान पूरा हो जाएगा इसके अलावा दास ने कहा कि कारोवारी घरानों को बैंक खोलने की अनुमति देने से हितों के टकराव और संबंधित पक्षों के लेनदेन से जुड़ा जोखिम बढ़ जाता है आरबीआई ने लगभग एक दशक पहले कई बड़े कारोबारी समूहों को नए बैंकों का लाइसेंस देने के अयोग्य घोषित कर दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
Advt.