सोलर पैनल स्थापना को लेकर लोगों में उत्साह

Updated on 16-09-2025 02:41 PM

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण अंचलों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह प्रशस्त कर रही है। इस योजना के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण घरेलू उपभोक्ता अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा आधारित रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कर रहे हैं और इसका लाभ उत्साहपूर्वक प्राप्त कर रहे हैं।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम अर्जुनी निवासी  जावेंद्र कुमार सोनी ने अपने मकान की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित कराया है। श्री सोनी ने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी जिला प्रशासन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से प्राप्त हुई। तत्पश्चात उन्होंने विद्युत विभाग से संपर्क कर सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण की तथा शासन द्वारा निर्धारित सब्सिडी का लाभ उठाया। अब उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है और वे ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम आगे बढ़े हैं।

श्री सोनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आमजन के लिए वास्तव में वरदान है। इस योजना से हमें मुफ्त बिजली का लाभ तो मिल ही रहा है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य उपभोक्ताओं से भी इस योजना से जुड़ने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को 30 हजार रुपए से 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है तथा प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाती है। योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता चउेनतलंहींतण्हवअण्पद पोर्टल अथवा पीएम सूर्यघर ऐप के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। यह अभिनव पहल न केवल बिजली बिलों में कमी लाने में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि सौर ऊर्जा के माध्यम से उपभोक्ता आत्मनिर्भर बनते हुए पर्यावरण संरक्षण और नवीन रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.