
ठंड का आलम यह है कि अमरकंटक के कई इलाकों में सुबह ओस की बूंदें जम गईं, जिससे सड़कों और खेतों में हल्की बर्फ की परतें दिखाई दीं। लगातार गिरते तापमान ने आम लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है। सुबह-सुबह बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, जबकि लोग अलाव जलाकर और गर्म पेय पदार्थों का सेवन कर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे।
विधायक पहुंचीं अमरकंटक
कड़ाके की ठंड के बावजूद, नए साल के पहले दिन अमरकंटक में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दूर से लोग नर्मदा उद्गम स्थल पर दर्शन और पूजन करने पहुंचे। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी नए साल का जश्न मनाने अमरकंटक पहुंचीं। उन्होंने यहां मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।