गिरते बाजार में उछल गया पेटीएम का शेयर, तीन साल के टॉप पर पहुंची कीमत
Updated on
16-12-2024 04:41 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट में आज गिरावट आई लेकिन देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन पेमेंट कंपनी पेटीएम का शेयर करीब 3 फीसदी उछलकर 1000 रुपये के पार चला गया। कारोबार के दौरान पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड का शेयर 1012.85 रुपये पर पहुंच गया। यह जनवरी 2022 के बाद इसका उच्चतम स्तर है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी 64 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। पेटीएम का आईपीओ नवंबर 2021 में आया था और इसका इश्यू प्राइस 2150 रुपये था। लेकिन यह शेयर कभी भी इसके आसपास नहीं पहुंच पाया।
लेकिन पिछले एक महीने में इसमें 28 फीसदी तेजी आई है। पिछले साल 23 नवंबर को यह 927 रुपये पर पहुंच गया था लेकिन उसके बाद तीन महीने से भी अधिक समय तक इसमें गिरावट आई। इस साल नौ मई को यह 310 रुपये तक गिर गया था। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ रेगुलेटरी एक्शन से इसमें गिरावट आई। लेकिन अब यह अपने 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर से तीन गुना से अधिक चढ़ चुका है। हालांकि इसकी कीमत अब भी अपने आईपीओ प्राइस से आधे से भी कम है।
क्या कहते हैं जानकार
पेटीएम को कवर करने वाले 18 एनालिस्ट्स में से 7 ने इसे खरीदने की सलाह दी है जबकि छह ने होल्ड करने और पांच ने बेचने की सलाह दी है। इस साल इसमें 55 फीसदी तेजी आई है जबकि पिछले साल यह 20 फीसदी चढ़ा था। हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स 384.55 अंक यानी 0.47% गिरावट के साथ 81,748.57 अंक पर बंद हुआ। पेटीएम का शेयर 2.54% की तेजी के साथ 1009.15 रुपये पर बंद हुआ।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…