पायल और कृतिका ने करवा चौथ पर अरमान मलिक के छुए पैर और उतारी आरती, मगर एक गलती पड़ी भारी, लोगों ने की ऐसी-तैसी

Updated on 21-10-2024 12:15 PM
'बिग बॉस OTT 2' कंटेस्टेंट और कंटेंट क्रिएटर अरमान मलिक के लिए उनकी दोनों पत्नियों कृतिका मलिक और पायल मलिक ने करवा चौथ का व्रत रखा। उसके तमाम फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर शेयर किए। पूजा के दौरान की झलक से लेकर रात में चांद देख व्रत तोड़ने तक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर कपल ने पोस्ट की। लेकिन उनकी कुछ गलतियों को लोगों ने नोटिस किया और आलोचना करनी शुरू कर दी। अब ऐसा क्या किया, आइए बताते हैं।

बाकी लोगों की तरह पायल और कृतिका ने भी अपने पति अरमान की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का उवपास रखा। लाल रंग के मैचिंग अटायर में तीनों नजर आ रहे हैं। कैप्शन में पायल और कृतिका ने लिखा है, 'मेरी फैमिली मेरी लाइफ।' दिन की पूजा के दौरान कृतिका और पायल ने मरून सलवार-कमीज और सफेद रंग का दुपट्टा लिया था, जिस पर लोगों ने उन्हें नसीहत दी कि सुहागन सफेद रंग का कपड़ा नहीं पहनती हैं।

अरमान मलिक के पायल और कृतिका ने छुए पैर


वहीं, चंद्रमा को अर्घ देने के दौरान तीनो ने एक गलती कर दी, जो लोगों ने फौरन पकड़ ली। दरअसल, अरमान-पायल और कृतिका ने पांव में जूते पहने थे। अरमान ने बूट तो उन दोनों ने मोजरी। वीडियो में आरती और पानी पिलाने के बाद पायल ने अरमान के पैर भी छुए। अब यही सब देख लोग गुस्सा गए और कमेंट्स में इन्हें सलाह देने लगे। कुछ भड़क भी उठे।

लोगों ने पकड़ी अरमान, पायल और कृतिका की गलती


एक यूजर ने लिखा, 'अरमान तो रामलीला का रावण जैसा दिखाई दे रहा।' एक ने कहा, 'पूजा करते समय तो जूते निकाल दो पायल जी। रील हो या फिर रियल।' एक ने कहा, 'चप्पल पहनकर पूजा कौन करता है?' एक ने लिखा, 'जूते तो खोल लेते।' वहीं, सफेद दुपट्टे के लिए लोगों ने लिखा, 'सफेद दुपट्टा नहीं लेते करवाचौथ पर।' एक ने कहा, 'आज के दिन सफेद कपड़ा कौन सुहागन पहतनी है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.