पवन खेड़ा बोले-आजादी की लड़ाई में RSS का योगदान नहीं

Updated on 29-06-2026 01:05 PM
रायपुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा रविवार रात रायपुर पहुंचे। वे आज कांग्रेस जिला अध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल होंगे। रायपुर पहुंचने पर खेड़ा ने RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन और इतिहास में संघ का कोई योगदान नहीं रहा है।

साथ ही, उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि भगवान राम के नाम पर भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जा सकता। सोशल मीडिया के इस दौर में उन्होंने इस प्रशिक्षण शिविर को जरूरी बताया और कहा कि इससे कार्यकर्ताओं को सीखने और संवाद करने का अच्छा मौका मिला है।

अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले पर पवन खेड़ा ने मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सोच और निगरानी में बना है और इसकी गतिविधियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की भी नजर रही है।

RSS का इतिहास में कोई योगदान नहीं रहा

RSS के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के महात्मा गांधी को लेकर दिए गए बयान पर पवन खेड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का देश के स्वतंत्रता आंदोलन और इतिहास में कोई योगदान नहीं रहा है।

पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि अयोध्या से लेकर उज्जैन तक सामने आई घटनाएं संघ की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं। ऐसे संगठनों ने देश और हिंदू समाज को नुकसान पहुंचाने का काम किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे बयानों पर ज्यादा समय खर्च करने के बजाय जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है।

आज होगा प्रशिक्षण शिविर का समापन

रायपुर में पिछले कई दिनों से कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शिविर में संगठन को मजबूत बनाने, चुनाव की तैयारी, मीडिया प्रबंधन और जनता से बेहतर संवाद जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी प्रशिक्षण शिविर शामिल हुए थे और उन्होंने संगठन को मजबूत करने टिप्स दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
रायगढ़, रायगढ़ में हाथियों ने कई कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचाया। रात के समय ग्रामीण अपने घरों में सो रहे थे, तभी जंगल से निकले दो हाथी अलोला गांव की बस्ती…
 29 June 2026
रायपुर, कबीर जयंती के अवसर पर सोमवार 29 जून को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। रायपुर नगर निगम ने पशुवध गृहों और मांस-मटन की…
 29 June 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में दोना-पत्तल बनाने की मशीन लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 2.95 लाख रुपए की ठगी की गई है। आरोप है कि मशीन के साथ…
 29 June 2026
बिलासपुर, गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि बिलासपुर पुलिस के पूरे ढांचे (फॉर्मेशन) में बड़ा बदलाव किया जाएगा, जिससे पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। रायपुर में लागू पुलिस कमिश्नरेट…
 29 June 2026
दुर्ग-भिलाई छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित इंद्रा मार्केट के जलाराम लॉज में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इस लॉज के नीचे मिठाई और आइसक्रीम की दुकान…
 29 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सरपंच जयसिंह पैकरा और भाजपा समर्थित जनपद सदस्य संजीव जायसवाल (बीडीसी) पर लगे गैंगरेप के आरोप झूठे निकले। पुलिस के मुताबिक, चुनावी रंजिश के तहत सरपंच…
 29 June 2026
रायपुर, 29 जून 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़…
 29 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के करीब 66 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। अब बिजली बिल तय तारीख के बाद जमा करने पर पूरे महीने का लेट पेमेंट चार्ज नहीं…
 28 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार शाम तेज हवा और आंधी के बीच तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड अचानक गिर गई। घटना के समय वहां महिलाएं, बच्चे…
Advt.