पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जज-वकील को बाहर निकाल खाली कराया परिसर

Updated on 09-02-2026 12:20 PM
पटना: राजधानी पटना के सिविल कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोर्ट प्रशासन और जिला बार एसोसिएशन को एक धमकी भरा ईमेल मिला। इस मेल में दावा किया गया है कि कोर्ट परिसर को बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी की गंभीरता को देखते हुए पूरे कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया है। कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

'जज के चैंबर और वॉशरूम में रखा है RDX'

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिविल कोर्ट पटना और जिला बार एसोसिएशन को भेजे गए मेल में लिखा गया था कि जज के चैंबर और वॉशरूम में 4 आरडीएक्स रखे गए हैं, जिन्हें रिमोट के जरिए ब्लास्ट किया जाएगा। इस संदेश के मिलते ही वकीलों और जजों में अफरा-तफरी मच गई। सभी अपने-अपने चैंबरों से बाहर निकल आए। वकीलों के साथ उनके क्लाइंट भी परिसर से बाहर निकल गए।

पुलिस ने खाली कराया परिसर, सर्च ऑपरेशन शुरू

धमकी मिलने के तुरंत बाद पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल कोर्ट को बंद कर दिया गया है और किसी भी बाहरी व्यक्ति, कैदी या गवाह को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पटना पुलिस ने डॉग स्क्वाड के साथ मिलकर कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। राहत की बात यह है कि गहन छानबीन के बावजूद अब तक परिसर में किसी भी तरह के विस्फोटक होने की पुष्टि नहीं हुई है।

एक महीने में तीसरी बार मिली धमकी

बता दें, पटना सिविल कोर्ट को एक महीने में तीसरी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले 8 जनवरी को भी इसी तरह कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद 28 जनवरी और आज तीसरी बार मेल भेजकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.