सात एयरोब्रिज बनकर तैयार, 10 बनने हैं
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में सारी सुविधाएं दुरुस्त की जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए 10 एयरोब्रिज बनाए जा रहे है। इसमें सात का काम पूरा हो चुका है। तीन का काम चल रहा है। यह अंतिम चरण में है। यानी इस एयरपोर्ट ने एक साथ दस विमानों के यात्री उतारे और चढ़ाए जा सकते है। जब यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो एयरोबिज भी बढ़ाए जाएंगे।नोएडा एयरपोर्ट नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक कई राज्यों की बसें आएंगी। इसके लिए कई राज्यों से करार हो चुका है। कई राज्यों के साथ प्रक्रिया चल रही है। ऐप बेस्ड टैक्सी कंपनियों के साथ भी एससीमेट हुआ है। यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।



