यात्रियों ने मोड़ा ट्रेन में स्लीपर क्लास से मुंह, एसी में सफर करने वालों की संख्या बढ़ी, तीन साल में बदल गया सीन

Updated on 11-06-2025 01:58 PM
नई दिल्ली: समय के साथ लोगों का ट्रेन में सफर करने का तरीका बदल रहा है। यात्री पर स्लीपर क्लास की जगह एसी कोच में सफर करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक खबर के डेटा के मुताबिक पिछले तीन साल में स्पीलर क्लास में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है। हालांकि इस दौरान फर्स्ट एसी से लेकर थर्ड एसी इकोनॉमी तक में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा संख्या थर्ड एसी इकोनॉमी में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में आई है।

वित्त वर्ष 2025 में ट्रेन में सफर करने वालों की संख्या में 6 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसमें रिजर्व्ड कैटेगरी में 5 फीसदी की और अनरिजर्व्ड कैटेगरी में 6.2 फीसदी की तेजी आई है। इस दौरान रेलवे का खजाना भी काफी बढ़ा है। यात्रियों की टिकट से ही रेलवे में बंपर कमाई की है। रेलवे की कमाई में साल-दर-साल इजाफा हुआ है।

स्लीपर में कितने कम हुए यात्री?

डेटा के मुताबिक वित्त वर्ष 2021 में ट्रेन की स्लीपर क्लास में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 10.85 करोड़ थी। अगले दो साल यानी 2022 और 2023 में इसमें तेजी आई। लेकिन पिछले 3 साल में स्लीपर में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट आ रही है। इसके साथ ही स्लीपर क्लास से रेलवे की कमाई भी कम गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.