मई महीने में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 4% बढ़ी:ये 3.47 लाख यूनिट्स रही, टू-व्हीलर्स 10% बढ़कर 16.20 लाख से ज्यादा बिके

Updated on 11-06-2024 02:30 PM

मई महीने में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 4% बढ़कर 3,47,492 यूनिट्स हो गई। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है।

सियाम ने बताया कि मई में 55,763 थ्री-व्हीलर्स बिके, जबकि टू-व्हीलर्स की सेल्स 16,20,084 यूनिट्स रही। मई में थ्री-व्हीलर्स की सेल्स पिछले साल की समान अवधि के 48,610 यूनिट्स से 14.7% ज्यादा रही। टू-व्हीलर्स की बिक्री भी पिछले साल की समान अवधि के 14,71,550 यूनिट्स से 10.1% ज्यादा रही।

ऑटो इंडस्ट्री 2024-25 में स्थिर ग्रोथ की उम्मीद करते हैं: सियाम प्रेसिडेंट
सियाम के प्रेसिडेंट विनोद अग्रवाल ने कहा, 'पैसेंजर व्हीकल्स, कमर्शियल व्हीकल्स, टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स जैसे सभी सेगमेंट्स में मई 2023 की तुलना में मई 2024 में ग्रोथ दर्ज की गई है। पैसेंजर व्हीकल्स में सिर्फ मामूली ग्रोथ देखने को मिली है, जिसका मुख्य कारण पिछले साल का हाई बेस इफेक्ट है।'

अग्रवाल ने कहा कि सामान्य से बेहतर मानसून की उम्मीद और नई सरकार द्वारा आर्थिक विकास पर निरंतर जोर दिए जाने के साथ, ऑटो इंडस्ट्री 2024-25 में भी हम स्थिर ग्रोथ की उम्मीद करते हैं।

पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स मई में अब तक की सबसे ज्यादा
सियाम के डायरेक्टर राजेश मेनन ने कहा, 'मई 2024 में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स मई में अब तक की सबसे ज्यादा रही है। हालांकि, मई 2023 की तुलना में 3.9% की मामूली ग्रोथ हुई है।'

मई 2024 में टोटल प्रोडक्शन 24,55,637 यूनिट्स रहा
सियाम के आंकड़ों के अनुसार, मई 2024 में पैसेंजर व्हीकल्स, थ्री-व्हीलर्स, टू-व्हीलर्स और क्वाड्रिसाइकिल का टोटल प्रोडक्शन 24,55,637 यूनिट्स रहा।

मई में डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल्स की रिटेल सेल्स में 1% की गिरावट: FADA
इस बीच FADA के अनुसार, मई में डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल्स की रिटेल सेल्स में साल-दर-साल 1% की गिरावट आई। FADA ने कहा कि भीषण गर्मी और चुनावों ने मांग को प्रभावित किया।

मई में टू-व्हीलर्स की सेल्स 2% बढ़कर 15,34,856 यूनिट्स
FADA के मुताबिक, मई में टू-व्हीलर्स की सेल्स 2% बढ़कर 15,34,856 यूनिट्स और थ्री-व्हीलर्स की बिक्री साल-दर-साल 20% बढ़कर 98,265 यूनिट्स हो गई।

FADA ने कहा कि कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स पिछले साल की 79,807 यूनिट्स की तुलना में 4% बढ़कर 83,059 यूनिट्स हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
 21 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
 21 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
 21 April 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
 21 April 2026
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
Advt.