छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई पैसेंजर ट्रेन, पायलट घायल:इंजन के दो पहिए ट्रैक से उतरे

Updated on 26-07-2024 12:41 PM

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बालोद के दल्ली राजहरा से भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, दुर्ग, रायपुर तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर पड़े बरगद के पेड़ से टकरा गई, जिसमें पायलट को हल्की चोटें आई हैं। घटना भानुप्रतापपुर के मुल्ले कैंप के पास की है।

ट्रेन के घायल लोको पायलट का नाम पवन कुमार टंडन बताया जा रहा है। पायलट को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पैसेंजर की अधिकतर बोगियां खाली थी, जिससे ट्रेन में कुछ ही यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

इंजन के दोनों पहिए ट्रैक से नीचे उतर गए

जानकारी के मुताबिक ट्रेन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोर की थी कि इंजन के दोनों पहिए ट्रैक से नीचे उतर गए हैं, जिसके चलते ट्रेन ट्रैक पर ही फंसी हुई है।

युद्ध स्तर पर शुरू हुआ बचाव राहत कार्य

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक दल्लीराजहरा से रायपुर के लिए दूसरी पैसेंजर ट्रेन रवाना की गई है। उस ट्रैक पर अभी ट्रेनों की आवाजाही बंद है, जो कि अंतागढ़ से आगे तक जाती है। वहीं बचाव राहत कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे आवागमन बहाल हो सके।

कोई हताहत नहीं है

भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि कांकेर के मुल्ले BSF कैंप के सामने हुआ है। स्टेशन मास्टर ने पुलिस को तकरीबन सवा 5 बजे हादसे की जानकारी दी। हादसे के बाद हमारी टीम भी पहुंची हुई है, कोई हताहत नहीं है। बचाव कार्य जारी है।

दल्लीराजहरा से अंतागढ़ तक रेलवे का विस्तार

बता दें कि रेल यात्रियों की सुविधाओं और मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने दल्लीराजहरा-केवटी-रायपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को अंतागढ़ स्टेशन तक विस्तार दिया है। इससे अंतागढ़ सहित कांकेर जिले के लोगों के लिए रायपुर रेल माध्यम से आने-जाने के लिए काफी आसानी होती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.