शिमला में पैसेंजर विमान को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका

Updated on 24-03-2025 02:49 PM

हिमाचल के शिमला में जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। दिल्ली से शिमला आए एलायंस एयर के ATR विमान को तकनीकी खराबी आने के बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। बताया गया है कि लैंडिंग के बाद विमान की स्पीड कम नहीं हुई थी।

विमान में हिमाचल के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री और DGP डॉ. अतुल वर्मा सवार थे। दोनों दिल्ली से शिमला लौट रहे थे।

एलायंस एयर का 42 सीटर विमान दिल्ली से सुबह शिमला आता है। विमान में क्रू मेंबर्स समेत 44 यात्री थे। यह फ्लाइट दिल्ली से शिमला, शिमला से धर्मशाला, धर्मशाला से शिमला और शिमला से शाम को वापस दिल्ली जाती है। फिलहाल अगली तीनों फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं।

अग्निहोत्री बोले- कोई अलर्ट नहीं दिया डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने कहा- रनवे शॉर्ट पड़ गया या फिर लैंडिंग में दिक्कत आई। अचानक जोरदार तरीके से ब्रेक लगाई। इसके बाद उसे पॉइंट पर रोका गया। करीब 20-25 मिनट हम प्लेन में ही रहे। हमें कहा कि टैक्सी बुलाकर आपको वहां पहुंचाएंगे, लेकिन बाद में प्लेन को ही पीछे पार्क किया। उन्होंने धर्मशाला की फ्लाइट रद्द कर दी।

हमारे विधायकों को फ्लाइट से शिमला आना था, लेकिन अब वे गाड़ियों से आ रहे हैं। कुछ तो टेक्निकल घटित हुआ है, ये अथॉरिटी ही बता सकती है। हम तो यही कह सकते हैं कि लैंडिंग ठीक नहीं हुई। हमें कोई अलर्ट नहीं दिया गया।

डायरेक्टर बोले- तकनीकी खराबी आई जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के ऑफिशिएटिंग डायरेक्टर केपी सिंह ने बताया- 'लैडिंग के वक्त तकनीकी खराबी आई। सुबह दिल्ली से यह विमान जांच के बाद ही उड़ा है। सुबह की उड़ान के वक्त इसमें कोई खराबी नहीं थी। खराबी को इंजीनियर चेक कर रहे हैं। फिलहाल धर्मशाला की फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है।'

रनवे के आखिरी पॉइंट तक पहुंचा, यात्री रोने लगे सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग के बाद रनवे खत्म होने को था, लेकिन विमान की स्पीड कम न होने के कारण विमान रनवे के आखिरी पॉइंट तक पहुंच गया। जब इमरजेंसी ब्रेक लगाई गई, तभी विमान रुका। कुछ लोग विमान के अंदर ही जोर-जोर से रोने लगे। विमान रुकने के बाद भी लगभग 25 मिनट तक यात्रियों को विमान से बाहर नहीं निकाला गया।

जुब्बड़हट्टी में खराब मौसम में चुनौतीपूर्ण रहती है लैंडिंग जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर खराब मौसम में अक्सर लैंडिंग चुनौतीपूर्ण रहती है, क्योंकि यहां पर रनवे भी छोटा है। मगर, आज सुबह जिस वक्त एलायंस एयर की फ्लाइट जुब्बड़हट्टी पहुंची, उस दौरान मौसम साफ था। ऐसे में हादसे के लिए तकनीकी खराबी को ही वजह माना जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी भी अभी ज्यादा जानकारी देने से बच रही है।

2 मार्च को गोरखपुर एयरपोर्ट पर भी आई थी तकनीकी खराबी 2 मार्च 2025 को भी गोरखपुर एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के कारण एलायंस एयर की दिल्ली जाने वाली उड़ान को रद्द कर दिया गया था। वहीं, स्पाइस जेट की फ्लाइट के लगातार देरी से आने की वजह से अन्य फ्लाइटों का शेड्यूल भी गड़बड़ा गया। इसके कारण कई फ्लाइटों को आउटर पर इंतजार करना पड़ा था, जिससे यात्रियों को अधिक समय तक एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.