कोरबा कोरबा से चंद्रपुर जा रही यात्री बस जांजगीर में रविवार शाम को ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में 7 यात्री घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस कोरबा से जांजगीर के चंद्रपुर जा रही थी। इसी दौरान ये हादसा हो गया। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसा सक्ती थाना क्षेत्र में हुआ हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बस कोरबा से चंद्रपुर के लिए निकली थी। बस शाम को 4 बजे सक्ती के टेमर स्कूल के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित हो गई। उसी दौरान सामने से बस भी आ रही थी, जिससे दोनों की आपस में टक्कर हो गई। घटना के वक्त बस में करीब 25 यात्री सवार थे। इनमें से 7 यात्री घायल हुए हैं।
घटना के बाद आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सभी का इलाज किया गया। इलाज के बाद डॉक्टर ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। आस-पास के लोगों ने बताया कि जिस जगह पर हादसा हुआ है। उस जगह पर रोड निर्माण काम का काम चल रहा है। साथ ही कुछ दिन पहले यहां बारिश हुई है। जिसकी वजह से भी रोड गीली थी। यही कारण है कि बस जब यहां पहुंची तो अनियंत्रित हो गई। पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी गई। खबर लगते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।