मां-बाप रात में कबड्डी... समय रैना पर शोर के बीच कपिल शर्मा का वीडियो वायरल, लोग बोले- कोई इन पर भी तो एक्‍शन लो

Updated on 13-02-2025 02:23 PM
समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में जहां रणवीर अल्लाहबादिया के कमेंट पर बवाल मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर कपिल शर्मा का एक पुराना वीडियो अचानक चर्चा में आ गया है। इस वीडियो को एक दिन के अंदर ही 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग कह रहे हैं कि इस पर क्यों विवाद नहीं हुआ? क्यों कपिल शर्मा के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया? क्या मामला है और कपिल शर्मा के किस वीडियो की बात हो रही है, बताते हैं:

यह साल 2023 की बात है, तब कपिल के शो में सिलेब्रिटी क्रिकेट लीग के सितारे पहुंचे थे। इनमें दिनेश लाल यादव निरहुआ और मनोज तिवारी तक शामिल थे। इस एपिसोड में कपिल शर्मा ने कहा था, 'हमारे देश में दो चीजों का बड़ा क्रेज है। एक फिल्मों का और दूसरा क्रिकेट का। बंदा बोर्ड के एग्जाम में पढ़ने के लिए सुबह 4 बजे कभी नहीं उठता।'

कपिल शर्मा के इस बयान पर बवाल, मां-बाप की कबड्डी की बात


कपिल ने आगे कहा था'अगर क्रिकेट का टेलिकास्ट हो तो सुबह 4 बजे उठकर बैठ जाता है। कई तो इतने शौकीन होते हैं, रात को 2 बजे ही उठ जाते हैं, क्रिकेट देखने के लिए। क्रिकेट का मैच शुरू होना होता है 4 बजे, और फिर ये मां-बाप की कबड्डी देखकर सो जाते हैं। मतलब मां-बाप लड़ रहे होते हैं ना।'

यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी, बोले- कपिल पर एक्शन क्यों नहीं?


कपिल के इसी बयान पर अब बवाल मचना शुरू हो गया है। इस वीडियो को देख यूजर्स जहां कपिल को खरी-खोटी सुना रहे हैं, वहीं पूछ रहे हैं कि आखिर उनके खिलाफ क्यों एक्शन नहीं लिया गया था।

'कपिल करे तो कॉमेडी, समय रैना करे तो अश्लीलता'


इस वीडियो को देख यूजर्स गुस्से से उबल गए। एक यूजर ने लिखा है, 'इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया गया?' एक और कमेंट है, 'और लोग बोलते हैं कि ये फैमिली शो है।' एक यूजर ने लिखा, 'मैं कपिल शर्मा की बहुत इज्जत करता था, लेकिन ये बंदा कितने भी गंदे जोक्स मारे कोई भी इसकी बुराई नहीं करेगा। क्योंकि इसके पीछे पूरे बॉलीवुड का हाथ है। लेकिन अगर कोई सेल्फ मेड बंदा ये करे तो पूरा इंडिया उसके खिलाफ हो जाता है।' एक और कमेंट है, 'वो करे तो कॉमेडी, समय करे तो वल्गैरिटी।' हालांकि, कुछ यूजर्स ने कपिल का सपोर्ट भी किया और कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा, जो रणवीर अल्लाहबादिया ने कहा था। दोनों तरह की कॉमेडी में फर्क है।

रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना की किस बात पर बवाल?


मालूम हो कि रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पैरेंट्स को लेकर एक आपत्तिजनक जोक क्रैक किया था, जिस पर बवाल मचा है। उनके अलावा समय रैना, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा और जसप्रीत सिंह के खिलाफ देश में कई जगह शिकायतें दर्ज की गई हैं और विरोध प्रदर्शन जारी है। समय रैना ने यूट्यूब से अपने शो के सारे एपिसोड्स भी डिलीट कर दिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.