पंजाब में पंचायत चुनाव पर रोक नहीं लगा सकते... सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कही ये बात

Updated on 15-10-2024 02:35 PM
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में पंचायत चुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। पंजाब में मंगलवार को पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ। वोटिंग के समय ही मंगलवार को इस मामले को चीफ जस्टिस के सामने उठाया गया और चुनाव पर रोक लगाने की मांग की गई। चीफ जस्टिस ने कहा कि अगर अदालतें वोटिंग वाले दिन ही चुनाव पर रोक लगानी शुरू कर दी तो फिर इससे अराजकता की स्थिति पैदा हो जाएगी।

सीजेआई की बेंच ने की सुनवाई


सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच के सामने यह मामला उठाया गया था। मंगलवार को सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस की बेंच ने कहा कि अगर मंगलवार को मतदान शुरु हो चुका है तो हम इसमें कैसे दखल दे सकते हैं? हाई कोर्ट को संभवत: इसकी गंभीरता का अंदाजा होगा और उसने चुनाव पर लगी रोक हटा दी। अगर हम वोटिंग के दिन इसमें दखल देंगे तो अराजकता पैदा हो जाएगी।

हाई कोर्ट के फैसले को दी थी चुनौती


हालांकि उच्चतम न्यायालय पंजाब में पंचायत चुनावों को अनुमति देने वाले पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए राजी हो गया। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसला देते हुए हाल में पंचायत चुनावों को रद्द करने का अनुरोध करने वाली करीब 1,000 याचिकाओं को खारिज कर दिया था। इससे पहले, उच्च न्यायालय ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने आया है।

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव पर रोक से इनकार कर दिया।


सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि आप चुनाव रिजल्ट को कभी भी चुनौती दे सकते हैं। चुनाव में वोटिंग के दौरान उस पर रोक से अराजकता होगी। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है हमें चुनाव की महत्ता को समझना होगा। हम इस पर कोई अंतरिम आदेश नहीं देंगे और कोई अंतरिम रोक नहीं लगाएंगे। हम मामले को सुनवाई के लिए लिस्ट करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.