पामगढ़ विधायक पर लेनदेन का आरोप:ऑडियो वायरल, विधायक हरबंश कह रहीं-5 लाख अभी करवा दो, 3 मेरा व 2 एसडीएम का

Updated on 19-09-2025 12:44 PM
रायपुर, जांजगीर की राजनीति कथित वायरल ऑडियो को लेकर गर्मा गई है। दावा है कि इसमें पामगढ़ की विधायक शेषराज हरबंश रेत माफिया से पैसों का लेन-देन कर रही हैं। ऑडियो दिसंबर 2024 का बताया जा रहा है। गुरुवार को इसका खंडन करते हुए विधायक हरबंश ने कहा कि उन्होंने सरकारी जमीन की खरीदी-बिक्री का मामला उजागर किया।

इसलिए उन्हें बदनाम करने एआई जनरेटेड ऑडियो वायरल किया जा रहा है। ऑडियो में फोन कॉल पर पहले रोशन नामक व्यक्ति कहता है कि तीन लाख रुपए अभी दे देते हैं और बाकी 28 या 29 तारीख को देंगे। इस माह आठ लाख रुपए का भुगतान हो जाएगा और अभी 3 लाख आपको दे देंगे।’

इसके जवाब में कथित तौर पर विधायक कहती हैं कि “ठीक है, 3 लाख मेरा करवा दो और 2 लाख एसडीएम को देना पड़ेगा। वरना वह लोग अड़ंगा लगा देंगे। कलेक्टर साहब का इस माह मैं बना लेती हूं, अपने में से ही दे दूंगी, लेकिन अगले माह से ऐसा नहीं होना चाहिए।’ ऑडियो में आगे विधायक यह कहते हुए भी सुनाई देती हैं कि “पांच लाख रुपए इस समय करवा दो, तीन मेरा और दो एसडीएम का।’

इसके बाद दूसरे हिस्से में फोन करने वाला व्यक्ति कहता है कि उसने गौरव के पास पांच लाख रुपए छोड़ दिए हैं। जिस पर विधायक गौरव से बात कर रकम की पुष्टि करती हैं। इसके अलावा किसी राघवेंद्र को एक लाख रुपए देने की बात भी करती हैं।

भू​माफिया के खिलाफ खोला मोर्चा तो कर रहे बदनाम: हरबंश

विधायक शेषराज हरबंश का कहना है कि 9 माह बाद इसलिए इसे एडिट कर वायरल किया गया क्योंकि मेरे विधानसभा में राजेश, रोशन, संजू सरकारी जमीन को बेचने का खेल कर रहे हैं। सरकारी पट्टे की जमीन को बैंक में गिरवी रखकर 35 लाख रुपए का लोन लिया है।

तहसीलदार से पटवारी प्रतिवेदन मांगा गया, तो दो महीने लग गए। इस मामले में मेरी ओर से मोर्चा खोलने पर सरकारी जमीन की बिक्री-रजिस्ट्री पर रोक लग गई है, जिससे यह लोग तिलमिला गए हैं। सरकारी जमीन का खेल रुकने के कारण मुझे डराने और दबाव बनाने बातचीत का वीडियो एडिट कर वायरल कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.