पाकिस्‍तानी ISI और दाऊद इब्राहिम का हिंदू और गैर-मुस्लिम देशों के खिलाफ नया प्लान, फैला रहे 'नार्को-जिहाद', भारत की बढ़ी चिंता

Updated on 04-11-2025 01:30 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विस इंटेलिजेंस (ISI) दशकों से इस्लामी उग्रवादियों और आतंकवादी समूहों के जरिए नशीली दवाओं की तस्करी कर रही है। ISI इससे होने वाले मुनाफे का इस्तेमाल विनाशकारी गतिविधियों के लिए करने के साथ ही 'नार्को-जिहाद'चला रही है। ISI इस काम में कई संस्थाओं के साथ सीक्रेट तरीके से काम कर रही है। इनमें लेबनान में हिज्बुल्लाह, नाइजीरिया में बोको हरम, अल कायदा से जुड़े गुट और दाऊद इब्राहिम का गिरोह शामिल है। नार्को जिहाद के निशाने पर गैर मुस्लिम देश और हिंदू हैं। बांग्लादेशी पत्रकार सलाहुद्दीन शोएब चौधरी ने यह दावा किया है। उनका कहना है कि ढाका पर भी इस गठजोड़ की नजर है।

वीकली ब्लिट्ज में अपने लेख में सलाहुद्दीन शोएब चौधरी कहते हैं कि पाकिस्तानी ISI और दाऊद की डी-कंपनी के कोलंबिया, मैक्सिको, वेनेजुएला, निकारागुआ और दक्षिण अमेरिकी देशों के ड्रग सरगनाओं के साथ संबंध हैं। इसने सीरिया के अपदस्थ शासक बशर-अल-असद के साथ भी वर्षों से अरबों डॉलर का मेथ व्यापार चलाने के लिए सहयोग किया है।

भारत निशाने पर

बोको हरम ने भारत में अपने नार्को-जिहाद को फैलाने के लिए अल-कायदा और दाऊद इब्राहिम के साथ अपना नापाक गठबंधन बनाया है। बोको हरम ने दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तानी आईएसआई के सक्रिय समर्थन से भारत के नार्को-वितरण नेटवर्क में घुसपैठ की है। बोको हरम और अल-कायदा से डी-कंपनी की निकटता दिखाती है कि ये अपने नेटवर्क का इस्तेमाल भारत में नशीले पदार्थों की तस्करी के जरिए आतंकी धन जुटाने के लिए कर रहे हैं।

पाकिस्तानी सेना और ISI दशकों से अंतरराष्ट्रीय नार्को-नेटवर्क में गहराई से शामिल हैं। 2022 में तालिबान के प्रतिबंध से पहले तक अफगानिस्तान दुनिया की 80 प्रतिशत अफीम का उत्पादन करता था। उस समय से ही पाकिस्तान की सेना और एजेंसी ड्रग्स के धंधे में है। पाकिस्तान में हेरोइन की अच्छी पैदावार होती है, तो देश के सुरक्षा प्रिंटिंग प्रेसों में छापे जा रहे नकली भारतीय रुपये अगले दरवाजे पर अराजकता फैलाते हैं।

ISI-दाऊद की नई साजिश

बांग्लादेश में शासन बदलने के बाद ISI और दाऊद इसमें मौका ढूंढ़ रहे हैं। ढाका में मौजूदा भारत-विरोधी यूनुस शासन का पूरा फायदा उठाते हुए आईएसआई ने डी-कंपनी के साथ गठजोड़ बनाकर बांग्लादेश में अपनी पैठ बढ़ाई है। वह धीरे-धीरे नशीले पदार्थों के नेटवर्क का विस्तार कर रही है। इसका लक्ष्य ना केवल भारत में ड्रग्स पहुंचाना है, बल्कि एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी चैनल भी स्थापित करना है। इससे दाऊद-आईएसआई गठजोड़ विभिन्न देशों में ड्रग्स पहुंचाने में सक्षम होगा।
पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान पिछले साल बांग्लादेश में हुए जिहादी तख्तापलट को देश में अपनी प्रमुख उपस्थिति फिर से स्थापित करने और अंततः इसे भारत के लिए एक नए सुरक्षा खतरे में बदलने के एक शानदार अवसर के रूप में देख रहा है। शोएब चौधरी का मानना है किनार्को-जिहाद पर केंद्रित आईएसआई-दाऊद गतिविधियों के नवीनतम मामले गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय हैं। इस पर भारत से लेकर अमेरिका तक को ध्यान देने की जरूरत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.