मणिपुर में हिंसा भड़काने में पाकिस्तान का कनेक्शन आया सामने:ISI के निशाने पर कुकी-मैतेई समुदाय

Updated on 31-03-2025 01:09 PM

मणिपुर में हिंसा भड़काने के पीछे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI इसकी साजिश रच रही है। इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा 15-20 फेसबुक अकाउंट बनाए गए हैं। इसके माध्यम से कुकी और मैतेई समुदाय को भड़काने वाले कंटेंट-वीडियो डाले जा रहे हैं। 

सबसे पहले जानते हैं, क्या है पूरा नेटवर्क...

मारखोर साइबर डिफेंस (एमसीडी) आईएसआई की साइबर टीम है। इसे पाकिस्तान सेना की आईएसपीआर (इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस) फंडिंग करती है। एमसीडी में हैकर्स और कॉल गर्ल्स की बड़ी टीम है। ये कुकी और मैतेई समुदायों में भड़काऊ सामग्री पहुंचाने के लिए अलग-अलग फेसबुक प्रोफाइल से हेट पोस्ट डालती हैं।

सुनियोजित है पूरा खेल कुकी और मैतेई समुदाय के बीच भड़की आग में घी डालने का काम पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी कर रही है। इनके निशाने पर ये दोनों (कुकी और मैतेई) समुदाय हैं। भारत में अशांति फैलाने के मकसद से सुनियोजित तरीके से यह एजेंसी काम कर रही है।

दोनों समुदायों को भड़काने के लिए टीमें बनाईं भारत की शांति में खलल डालने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने अलग-अलग टीमें बनाई हैं। इसमें बड़ी संख्या में लड़कियां हैं। यह टीम एक प्रोफाइल से कुकी समुदाय का समर्थन करते हुए मैतेई पर निशाना साधती है। दूसरे प्रोफाइल से मैतेई की हिमायती बनकर कुकी के खिलाफ सामग्री डालती है।

भारतीय खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड में भारतीय खुफिया एजेंसियों ने ऐसी कई फेसबुक प्रोफाइल की पहचान की है। इन्हें आईपी एड्रेस से ट्रेस किया है। इनमें लोकेशन मणिपुर बताई है। गेटवे इस्लामाबाद दिखाया पर ये रावलपिंडी आर्मी एरिया से संचालित हो रहे हैं। कुछ प्रोफाइल वहां हाई स्पीड फाइबर इंटरनेट उपलब्ध कराने वाली कंपनी नयाटेल प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े पाए गए हैं।

वीडियो बांग्लादेश का, बताया जा रहा है मणिपुर का कुकी-मैतेई हिंसा के दौरान इन फेसबुक अकाउंट्स से धड़ाधड़ पोस्ट डाली जाती हैं। कभी पीएम-सीएम के खिलाफ जहर उगला, कभी बांग्लादेश हिंसा के वीडियो डालकर यह फैलाया गया कि सेना मणिपुर में अत्याचार कर रही है। इसी तरह दलितों और ब्राह्मणों के बीच खाई बढ़ाने का कंटेंट भी डाला जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.