पंजाब से पाकिस्तानी महिला गायब:पुलिस ने लौटने को कहा था, 6 महीने की गर्भवती

Updated on 29-04-2025 01:16 PM

पंजाब के गुरदासपुर से पाकिस्तानी महिला अचानक गायब हो गई। वह 6 महीने की गर्भवती भी है। शादी के बाद उसका पहला बच्चा होने वाला है। हालांकि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार के वीजा रद्द करने पर पंजाब पुलिस ने उसे पाकिस्तान जाने को कहा था।

पाकिस्तान न लौटने पर उसे गिरफ्तार करने की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, महिला ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय से अपील की थी कि उसका लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) मंजूर कर उसे यहीं रहने दिया जाए। इसको लेकर मारिया ने कहा...

QuoteImage

मैं वापस नहीं जाना चाहती हूं। मैं यहीं अपने ससुराल में ही रहना चाहती हूं। मैं गर्भवती भी हूं। मेरी सरकार से अपील है कि मुझे यहां रहने की परमिशन दी जाए।

QuoteImage

पड़ताल की तो सामने आया कि पाकिस्तानी गर्भवती महिला मारिया बीबी शनिवार की रात गुरदासपुर के सठियाली स्थित सरकारी अस्पताल में गई थी। जहां गायनोकॉलोजिस्ट ने उसका चेकअप भी किया। वह ये कहकर अस्पताल पहुंची थी कि घर में फर्श पर गिर गई है। जिसके बाद उसे एडमिट कर इलाज किया गया। उसके बाद से पुलिस समेत किसी को भी उसकी जानकारी नहीं है।

कौन है मारिया, भारत कैसे पहुंची, 3 पॉइंट में पूरी कहानी...

गुजरांवाला की रहने वाली, 6 साल पहले फेसबुक पर युवक से मिली

 मारिया बीबी मूल रूप से पाकिस्तानी नागरिक है। वह पाकिस्तान में गुजरांवाला के बैंकाचीमा की रहने वाली है। करीब 6 साल पहले फेसबुक पर उसकी मुलाकात गुरदासपुर के सोनू से हुई। जिसके बाद दोनों में फ्रेंडशिप हुई और फिर ऑनलाइन बातचीत शुरू होने लगी।

जुलाई 2024 में भारत आई, युवक से शादी की

दोनों के बीच कुछ समय तक बातचीत के बाद प्रेम संबंध बन गए। फिर उन्होंने आपस में शादी का फैसला कर लिया। इसके लिए मारिया ने वीजा अप्लाई किया, लेकिन 3 साल तक उसका वीजा मंजूर नहीं हुआ। जुलाई 2024 में उसे टूरिस्ट वीजा मिल गया। 4 जुलाई 2024 को वह भारत आ गई। जिसके बाद 8 जुलाई को उसने गुरदासपुर आकर सोनू से शादी कर ली।

शादी के बाद लॉन्ग टर्म वीजा अप्लाई किया

शादी के बाद वह गुरदासपुर में ही रहने लगी। जब उसका टूरिस्ट वीजा खत्म होने वाला था तो उसने पहले ही भारतीय नागरिक से शादी का हवाला देकर लॉन्ग टर्म वीजा के लिए आवेदन कर दिया। यह आवेदन न तो अभी अप्रूव हुआ और न ही रिजेक्ट किया गया।

पहलगाम हमले के बाद सरकार ने वीजा रद्द किए

इसी दौरान 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हो गया। जिसके बाद सरकार ने लॉन्ग टर्म वीजा छोड़ पाकिस्तानी नागरिकों को दिए सारे वीजा रद्द कर दिए। पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने के लिए कहा गया। सिर्फ मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल तक का टाइम दिया गया है।

मारिया को भी पाकिस्तान लौटने को कहा

इस बारे में मारिया बीबी ने कहा कि मेरे लॉन्ग टर्म वीजा पर कोई फैसला नहीं हुआ, लेकिन सरकार ने नए आदेश कर दिए। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं। मैं पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती। मैं गुरदासपुर में अपना घर और पति को छोड़कर नहीं जा सकती।

पति बोला- सारी फॉर्मेलिटीज पूरी कर चुका, अब वापस जाने को कह रहे

पति सोनू मसीह ने कहा कि मैंने मारिया को पाकिस्तान से यहां लाने के लिए 3 साल धक्के खाए। स्पॉन्सर लेटर अटेस्ट कराने के लिए अफसरों के चक्कर काटे। तब जाकर कहीं वीजा लगा था। मैं 9 महीने पहले शादी होते ही पत्नी के लिए लॉन्ग टर्म वीजा अप्लाई कर चुका हूं। जो भी फॉर्मेलिटीज थी, सारी पूरी कर चुका हूं।

सोशल वर्कर बोले- परिवार पर मानवीय आधार अपनाए सरकार

गुरदासपुर के सोशल वर्कर मकबूल चौधरी ने भी पाकिस्तानी महिला से शादी की है। चौधरी ने कहा- "मारिया और सोनू ने सरकार से अपील की है कि ऐसे पारिवारिक मामलों में मानवीय आधार पर निर्णय लिया जाए। पति और पत्नी को एक-दूसरे से अलग न किया जाए। ये दोनों सिर्फ शांति से एक साथ जीवन जीना चाहते हैं।"

पुलिस बोली- कहां गई, पता नहीं

इस मामले में गुरदासपुर के काहनूवान थाने के SHO कुलविंदर सिंह ने कहा कि भारत सरकार के फैसले के बाद मारिया को पाकिस्तान जाने के लिए कहा गया था। वह शनिवार को ही पाकिस्तान लौटने की बात कह रही थी। वह पाकिस्तान गई या नहीं, इसकी जानकारी हमें नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.