पाकिस्तानी पुलिस को भी नहीं मिल रही भारतीय स‍िख महिला सरबजीत कौर, नासिर हुसैन से निकाह के बाद हुई गायब, जानें पूरा मामला

Updated on 17-11-2025 01:53 PM
इस्लामाबाद: भारत से प्रकाश पर्व के मौके पर पाकिस्तान जाकर वहां शादी करने वाली सिख महिला सरबजीत कौर को पुलिस ढूंढ़ रही है। सरबजीत कौर ने पाकिस्तानी नागरिक नासिर हुसैन से शादी की है। दोनों की शादी की पुष्टि स्थानीय वकील ने की है लेकिन फिलहाल दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस नासिर हुसैन और सरबजीत की तलाश कर रही है लेकिन उसे इसमें कामयाबी नहीं मिल पा रही है। नासिर और सरबजीत से उनके परिचितों का भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर और शेखपुरा की पुलिस सरबजीत कौर की तलाश कर रही है। कौर की वीजा अवधि 13 नवंबर को खत्म हो गई है लेकिन वह भारत नहीं लौटी। ऐसे में पुलिस को कौर की तलाश है ताकि उससे पूछताछ हो सके। शेखपुरा जिला पुलिस अधिकारी बिलाल जफर ने कहा कि कौर ने पाकिस्तानी नागरिक नासिर हुसैन से शादी की और इसके बाद दोनों छिप गए। पुलिस का कहना है कि नासिर के घर पर ताला लगा हुआ है। यह पता नहीं चल पा रहा है कि नासिर हुसैन और उसका परिवार कहां है।

कोर्ट में दर्ज कराया बयान

सरबजीत कौर चार नवंबर को सिख तीर्थयात्रियों के साथ पाकिस्तान गई थीं। इसके तीन दिन बाद सात नवंबर को शेखपुरा के न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने कौर ने अपने बयान में कहा कि उसने इस्लाम धर्म अपनाते हुए शेखपुरा के रहने वाले नासिर हुसैन से शादी कर ली है। हुसैन और कौर की शादी कराने वाले वकील अहमद हसन पाशा का कहना है कि दोनों की शादी कोर्ट में रजिस्टर की गई।वकील पाशा कहना है कि सरबजीत कौर और नासिर हुसैन की मुलाकात सोशल मीडिया पर करीब नौ वर्ष पहले हुई थी। दोनों के बीच प्रेम हुआ और दोनों ने शादी का फैसला लिया। कौर ने पहले ही तय कर लिया था कि वह पाकिस्तान जाने के बाद नासिर से शादी करेगी। हालांकि अब वकील पाशा भी दोनों से संपर्क ना होने की बात कह रहे हैं।

डर गए हैं कौर और हुसैन!

वकील अहमद हसन पाशा ने बताया कि 15 नवंबर को उन्होंने कौर और हुसान को कोर्ट में बुलाया था। दोनों देशों के अधिकारियों के सामने उनको अपने बयान दर्ज कराने थे लेकि वे नहीं आए। नासिर हुसैन का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। शायद वे अपने खिलाफ किसी कानूनी कार्रवाई की संभावना से डरे हुए हैं। इसलिए कहीं छुपे हुए हैं।

हसन पाशा ने बताया कि सरबजीत कौर के वीजा की अवधि अभी तक नहीं बढ़ी है। इस मामले में उन्होंने लाहौर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है ताकि कौर को छूट मिल सके। उन्होंने कहा कि सरबजीत कौर ने इस्लाम धर्म अपनाते हुए नूर नाम रख लिया है। पांच नवंबर को कौर के इस्लाम धर्म अपनाने का प्रमाणपत्र जारी किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.