पाकिस्तानी विदेश मंत्री 13 साल बाद जाएंगे बांग्लादेश, यूनुस ने खोले दरवाजे, जानें इस जुगलबंदी के पीछे का चीन कनेक्शन

Updated on 12-04-2025 01:25 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बीते कुछ महीनों में संबंधों में तेजी से सुधार देखने को मिला है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बेहतर होते संबंधों के पीछे अहम वजह चीन को माना जा रहा है। चीन के प्रभाव के चलते दोनों देश कई क्षेत्रों में संबंधों को बेहतर कर रहे हैं और कई समझौतों पर आगे बढ़ रहे हैं। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने हाल ही में चीन का दौरा किया है। अब पाकिस्तान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री इशाक डार ढाका जाने की तैयारी में हैं। भारत इस घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा है।
इशाक डार का बांग्लादेश दौरा बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि दोनों देशों में 13 साल बाद इस तरह की यात्रा हो रही है। यह 2012 के बाद इस्लामाबाद से ढाका की पहली हाई लेवल विजिट होगी। उस समय पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्टर हिना रब्बानी खार बांग्लादेश गई थीं। डार की इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाना है। इस दौरान डिफेंस, फाइटर प्लेन की खरीद, ट्रेनिंग और स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम जैसे मुद्दों पर बात हो सकती है। इशाक डार की यात्रा से पहले पाकिस्तान की फॉरेन सेक्रेटरी अमना बलोच 17 अप्रैल को ढाका जाएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.