पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर की घटिया हरकत, सोशल मीडिया पोस्ट देख खून खौल जाएगा

Updated on 26-04-2025 01:44 PM
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे भारत में रोष है। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने बीते 22 अप्रैल को 26 टूरिस्टों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पाकिस्तान की सेना हाई अलर्ट पर है। सीमा पर युद्ध जैसा माहौल है। पहलगाम हमले के बाद पूरी दुनिया में पाकिस्तान की इस घटिया हरकत पर थू थू हो रही है, लेकिन यहां के कुछ क्रिकेटर अपनी बेशर्मी को लांघ रहे हैं। ऐसा ही कुछ पाकिस्तान टेस्ट टीम के खिलाड़ी साजिद खान ने किया है।
एक तरफ जहां भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसा माहौल है तो दूसरी ओर साजिद खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक धमकी भरा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में साजिद ने एक तफ अपनी तस्वीर लगाई और दूसरी ओर उनके पिता की है। इस तस्वीर के साथ साजिद ने लिखा, 'बस आपको याद दिला रहा हूं।' कैप्शन के साथ उन्होंने पाकिस्तानी झंडा इमोजी के तौर पर लगाया है।
साजिद के पिता रहे हैं पाकिस्तान आर्मी में
बता दें कि साजिद खान का ये पोस्ट पहलगाम घटना के बाद आई है। साजिद खान के पिता पाकिस्तानी आर्मी रहे हैं। ऐसे में युद्ध जैसे माहौल को देखकर उन्होंने बिना भारत का नाम लिए यह पोस्ट किया कि वह तैयार हैं। साजिद के खान के इस पोस्ट पर भारतीय यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई और उन्हें याद दिलाया कि कैसे अब तक हुए लड़ाई में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं साजिद खान के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो वह पाकिस्तान के लिए उन्हें अब तक कुल 12 टेस्ट मैचों में खेलने का मौका मिला है। इन 12 टेस्ट मैच में साजिद खान के नाम कुल 59 विकेट दर्ज है। साजिद टेस्ट के अलावा पाकिस्तान के लिए वनडे या फिर टेस्ट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। पिछले कुछ समय से साजिद पाकिस्तानी टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज में से एक रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2025
मुंबई: लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटोर जहीर खान का मानना है कि ऋषभ पंत एक कप्तान के रूप में सभी सही कसौटियों पर खरे उतर रहे हैं, लेकिन इस आईपीएल में खराब…
 28 April 2025
दुबई: भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड में लगातार पांच टेस्ट मैचों में मैदान पर उतारने के खिलाफ सतर्क करते हुए कहा कि इस शीर्ष तेज गेंदबाज को…
 28 April 2025
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के मेंटोर (मार्गदर्शक) केविन पीटरसन का मानना है कि लोकेश राहुल अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में भारत के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने…
 28 April 2025
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह, उनकी पत्नी संजना गणेशन और बेटे अंगद वानखेड़े स्टेडियम में थे। हार्दिक पंड्या की टीम मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया। बुमराह ने 4…
 28 April 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी जब भी मुंह खोलते हैं तो भारत के खिलाफ कुछ बुरा ही बोलते हैं। अब इस वायरल वीडियो को ही ले लीजिए। पाकिस्तान क्रिकेटर ने…
 28 April 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स में शाहिद अफरीदी भारत के खिलाफ जहर उगलने में सबसे आगे रहते हैं। पिछले हफ्ते में पहलगाम में आतंकियों ने 26 मासूम लोगों की हत्या कर दी…
 26 April 2025
चेन्नई: दक्षिण भारत में क्रिकेट और वहां ते फिल्मी कलाकारों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग होती है। अपने चहेते सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए फैंस कुछ भी करने को तैयार…
 26 April 2025
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे भारत में रोष है। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने बीते 22 अप्रैल को 26 टूरिस्टों की हत्या कर दी। इस…
 26 April 2025
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट की हार के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम बल्लेबाजी…
Advt.