पाकिस्तान चीनी इंजीनियरों के परिवार को 72 करोड़ मुआवजा देगा:मार्च के आत्मघाती हमले में 5 चीनी मारे गए थे

Updated on 25-05-2024 12:27 PM

पाकिस्तान ने एक आत्मघाती हमले में मारे गए चीनी इंजीनियरों के परिजन को मुआवजा देने का फैसला किया है। पाकिस्तानी वेबसाइट द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब की अध्यक्षता में एक बैठक में ये फैसला किया गया।

26 मार्च को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगल में चीनी नागरिकों के काफिले पर एक आत्मघाती हला हुआ था। इसमें हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार चीनी नागरिकों के काफिले में घुसा दी थी। इसमें 5 चीनी इंजीनियरों समेत एक पाकिस्तानी ड्राइवर की मौत हो गई थी।

इस हादसे के बाद पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि इस हमले का प्लान अफगानिस्तान में बना था और हमलावर का संबंध भी वहीं से था। हालांकि, तालिबान प्रशासन ने इससे साफ इनकार किया था।

बीजिंग में पाक दूतावास परिजनों को पहुंचाएगा मदद
रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त मंत्रालय की द इकॉनमिक कोऑ​​र्डिनेशन कमेटी ने सद्भावना के तौर पर चाइन गेझोउबा ग्रुप के इन इंजीनियरों को ये मुआवजा देने का फैसला किया है। प्रत्येक इंजीनियर के परिजन को 5,16,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे। बीजिंग में मौजूद पाकिस्तानी दूतावास जल्द से जल्द ये रकम इनके खातों में पहुंचाएगी।

वित्त मंत्रालय ने ये भी कहा कि इस हादसे में मारे गए पाकिस्तानी ड्राइवर को 25 लाख पाकिस्तानी रुपये दिए जाएंगे। दरअसल पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमले नई बात नहीं है। पाकिस्तान सरकार कई बार चीनी नागरिकों को सुरक्षा देने का वायदा कर चुका है। बावजूद उन पर हमले नहीं रुक रहे हैं। इसे लेकर चीन कई बार नाराजगी भी जता चुका है।

चीनी नागरिकों के लिए अलग प्रोटेक्शन यूनिट
2013 में 9 चीनी नागिरकों की मौत के एक साल बाद पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने चीन के नागरिकों की सिक्योरिटी के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट (SPU) बनाई थी। तब इसमें 3,500 के करीब सिक्योरिटी अधिकारी थे जो कि पाक फौज से जुड़े हुए थे। अभी इसमें करीब 7 हजार सिक्योरिटी ऑफिशियल्स शामिल हैं।

ये यूनिट हजारों चीनी नागरिकों को स्पेशल सिक्योरिटी मुहैया कराती है। चीनी नागरिकों में ज्यादातर वे अफसर और वर्कर्स हैं जो CPEC से जुड़े 62 बिलियन डॉलर के 4 प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हालांकि चीनी नागरिकों की सुरक्षा कर रहा ये प्रोजेक्ट फेल साबित हुआ है। पिछले दो साल में पाकिस्तान में 30 चीनी नागरिक मारे जा चुके हैं। यही वजह है कि चीन ने CPEC प्रोजेक्ट से जुड़े कई लोगों को वापस स्वदेश बुला लिया।

चीन के नागरिक ही टारगेट पर क्यों

जापान के अखबार ‘निक्केई एशिया’ ने पाकिस्तान में मौजूद चीनी नागरिकों और उनके कारोबार पर खतरे को लेकर एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन की थी। इसकी रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के तमाम आतंकी संगठन चीनी नागरिकों और उनके कारोबार या कंपनियों को ही निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं।

इसकी वजह यह है कि बीते 5 साल में यहां उनकी ताकत और रसूख बहुत तेजी से बढ़ा है। कई जगहों पर तो वो स्थानीय लोगों से भी ज्यादा ताकतवर हैं। आतंकी संगठनों को लगता है कि चीनी नागरिकों की वजह से उनकी कम्युनिटी या इलाकों को नुकसान हो रहा है और वो उनके कारोबार छीन रहे हैं। शुरुआती तौर पर कराची और लाहौर जैसे इलाकों में चीनी नागरिकों के कारोबार और ऑफिसों पर हमले हुए। इसके बाद उनकी कंपनियों को टारगेट किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.