पाकिस्तान 3 में न 13 में... सबसे ज्यादा अमीरों की लिस्ट में भारत का तीसरा और चीन का दूसरा स्थान, कौन है टॉप पर

Updated on 28-03-2025 01:51 PM
नई दिल्ली: देश-दुनिया में अमीरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत में भी हर साल अमीर बढ़ रहे हैं। दुनियाभर के अमीरों को लेकर हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 (Hurun Global Rich List 2025) जारी हुई है। इसमें यह भी बताया गया है कि किस देश में अमीरों की संख्या कितनी है। साथ ही एक साल में इनकी संख्या कितनी बढ़ी और कम हुई, यह भी इस लिस्ट में दिया गया है।
इस लिस्ट के अनुसार सबसे ज्यादा अमीरों की संख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं चीन दूसरे और यूके चौथे स्थान पर है। वहीं सबसे ज्यादा अमीरों वाले देश के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर पहुंच गया है। पिछले साल पहले स्थान पर चीन था। साल 2016 के बाद पहली बार अमेरिका इस स्थान पर पहुंचा है। सबसे ज्यादा अमीरों वाले टॉप 20 देशों की इस लिस्ट में एशिया के 6 देश शामिल हैं।

पाकिस्तान की क्या स्थिति?

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में 30 देशों में नाम शामिल हैं। ये वे देश हैं जहां अरबपतियों की संख्या 12 या इससे ज्यादा है। इस लिस्ट में पाकिस्तान का नाम नहीं है। यानी पाकिस्तान में अरबपतियों की संख्या 12 से कम हो सकती है।
हालांकि पाकिस्तान में कई अरबपति रहते हैं। फोर्ब्स के अनुसार पाकिस्तान के शाहिद खान वहां के सबसे अमीर शख्स हैं। हालांकि वह अब अमेरिका में रहते हैं और अमेरिकी नागरिक हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक इनकी नेटवर्थ 9.25 बिलियन डॉलर है। वहीं इनके बाद पाकिस्तान के अमीरों में अनवर परवेज, मोहम्मद मंशा, सदरुद्दीन हशवानी आदि का नाम आता है

भारत में कितने अरबपति?

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार भारत में अरबपतियों की संख्या 284 हो गई है। इस साल भारत में 13 नए अरबपति बने हैं। 284 अरबपतियों के साथ भारत इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।
अमेरिका में अब 870 अरबपति हैं। पिछले साल के मुकाबले ये संख्या 70 ज्यादा है। वहीं, चीन में 823 अरबपति हैं और उनकी संख्या में सिर्फ 9 का इजाफा हुआ है। चीन में अरबपतियों की संख्या में दो साल से गिरावट आ रही थी, जो अब रुक गई है। दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपति इन्हीं दो देशों में हैं।

10 साल बाद अमेरिका टॉप पर

अमेरिका ने 10 साल बाद फिर से टॉप का स्थान हासिल किया है। ऐसा 96 नए अरबपतियों के आने से हुआ है। सिर्फ 17 लोग ही इस लिस्ट से बाहर हुए हैं, जिससे पता चलता है कि देश में कारोबार करने के नए मौके तेजी से बढ़ रहे हैं। न्यूयॉर्क अभी भी अरबपतियों का गढ़ है। यहां 129 अरबपति रहते हैं। 2016 में बीजिंग ने न्यूयॉर्क को इस मामले में पीछे छोड़ दिया था।

भारत से बाहर भी गए अरबपति

भारत से बाहर जाकर बसने वाले अरबपतियों की संख्या काफी ज्यादा है। 42 अरबपति अमेरिका जैसे देशों में चले गए हैं, जबकि दूसरे देशों से आकर भारत में बसने वाले अरबपतियों की संख्या सिर्फ 6 है। यहां हेल्थकेयर, कंज्यूमर गुड्स और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स जैसे सेक्टरों में ज्यादा अरबपति हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.