पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती, 52000 पाकिस्तानी भीखमंगे 40 मुल्कों से डिपोर्ट, सऊदी ने भी चलाया डंडा

Updated on 18-12-2025 05:13 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने फिर एक बार अपनी अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती कराई है। दरअसल, पिछले 11 महीनों में 40 देशों ने 52000 पाकिस्तानी नागरिकों को डिपोर्ट किया है। इनमें से अधिकतर नागरिक भीख मांगते हुए पकड़े गए हैं। सबसे ज्यादा संख्या में पाकिस्तानियों को डिपोर्ट करने वाले देशों सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। इसके अलावा कतर, बहरीन, ओमान और कुवैत ने भी बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिकों को गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में वापस भेजा है।

155 पाकिस्तानी रोजाना डिपोर्ट हो रहे


हम न्यूज पाकिस्तान के पत्रकार जाहिद गिशकोरी ने X पर कहा, "155 पाकिस्तानी रोजाना अलग-अलग देशों से डिपोर्ट किए जा रहे हैं। फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी से मिली जानकारी से पता चलता है कि इस साल 11 महीने में 52000 पाकिस्तानियों को 40 देशों से डिपोर्ट किया गया है। इनमें एक खतरनाक बात यह है कि कम से कम 34000 पाकिस्तानी वहां भीख मांग रहे थे, जिनकों अलग-अलग देशों से पाकिस्तान वापस भेजा गया है।"

सऊदी ने 24000 पाकिस्तानियों को निकाला


उन्होंने आगे कहा, "सऊदी अरब, जो पाकिस्तान का दोस्त मुल्क है, वहां से 24000 पाकिस्तानियों को देश से निकाला गया है। वहां पर ये पाकिस्तानी ज्यादातर भीख मांग रहे थे। यहां पर उनको पकड़ा गया और पाकिस्तान वापस भेजा गया। इसी तरह से 6000 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों को दुबई, अबू धाबी और इनके अलग अलग अमीरातों से वापस भेजा गया। दूसरे देशों से भी पाकिस्तानियों को वापस भेजा गया। यह पाकिस्तानियों के लिए चिंता की भी बात है।"

गैरकानूनी कामों में शामिल हैं पाकिस्तानी


जाहिद ने कहा, "इसके अलावा पाकिस्तानी जो अलग-अलग देशों में विजिट वीजा पर गए और वापस नहीं आए। वहीं पर स्टे कर लिया। कम से कम 21000 पाकिस्तानियों ने अलग-अलग देशों में शरण लेने के लिए भी अप्लाई किया है। जो जानकारी सामने आई है कि पिछले 5 साल में 54000 पाकिस्तानियों को मिडिल ईस्ट और पाकिस्तान के दोस्त देशों ओमान, बहरीन, सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात से वापस भेजा गया है। उन पर आरोप था कि वे भीख मांग रहे थे।"

पाकिस्तानी एफआईए ने संसद को दी जानकारी


उन्होंने बताया कि यह जानकारी एफआईए ने दी। अब एफआईए के डायरेक्टर जनरल ने इस जानकारी को संसदीय समिति के सामने भी रखे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तानी नागरिक इथियोपिया जा रहे हैं, जॉम्बिया जा रहे हैं या जिम्बॉब्वे जा रहे हैं। वहां उन्हें वापस डिपोर्ट किया जा रहा है। हालात कुछ ऐसे हैं कि जाली पाकिस्तानी फुटबॉल क्लब बनाकर कुछ लड़कों को जापान भेजा गया। पाकिस्तान ने मानव तस्करी हो रही है। यह खतरे की घंटी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.