पाकिस्‍तान तानाशाह किम जोंग उन के उत्‍तर कोरिया में खोलने जा रहा दूतावास, भारत के लिए बढ़ सकता है परमाणु खतरा, समझें

Updated on 05-11-2025 01:42 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान की सरकार परमाणु हथियारों से लैस उत्‍तर कोरिया में अपना दूतावास खोलने पर व‍िचार कर रही है। पाकिस्‍तान यह कदम ऐसे समय पर उठा रहा है जब अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने दावा किया है कि इस्‍लामाबाद परमाणु बम का परीक्षण कर रहा है। अब पाकिस्‍तान की सरकार के तानाशाह किम जोंग उन के देश में दूतावास खोलने के प्‍लान से भारत समेत दुनिया की परमाणु टेंशन बढ़ सकती है। इससे एशिया में एक बार फिर से परमाणु तकनीक का प्रसार हो सकता है। भारत लगातार जोरशोर से उत्‍तर कोरिया और पाकिस्‍तान के बीच संदिग्‍ध परमाणु और मिसाइल रिश्‍ते पर सवाल उठाता रहा है और दुनिया से कार्रवाई की मांग करता रहा है। भारत चाहता है कि इस महाव‍िनाशक तकनीक का दुनिया में प्रसार न हो।

द ट्रिब्‍यून की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने पुष्टि की है कि उत्‍तर कोरिया से औपचारिक अनुरोध प्राप्‍त हुआ है कि दूतावास को फिर से खोला जाए। उत्‍तर कोरिया ने कोरोना के समय पाकिस्‍तान में अपने दूतावास को बंद कर दिया था। यह प्रस्‍ताव अभी विचाराधीन था लेकिन अब उत्‍तर कोरिया से औपचारिक अनुरोध मिल गया है। उत्‍तर कोरिया ने यह मंजूरी ऐसे समय पर दी है जब एशिया में परमाणु प्रसार के खतरे को लेकर चिंता बढ़ गई है। पाकिस्‍तान उन देशों में कथित रूप से शामिल है जो रूस, चीन और उत्‍तर कोरिया के साथ भूमिगत परमाणु परीक्षण कर रहा है।

भारत ने पाकिस्‍तान और उत्‍तर कोरिया की दोस्‍ती पर उठाया सवाल


पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री ने संसद में एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्‍तर कोरिया पर कई तरह के प्रतिबंध होने की वजह से उसके साथ सार्थक सहयोग नहीं हो पा रहा था। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्‍ते केवल महत्‍वपूर्ण मौकों पर बधाई देने तक सीमित नहीं रह गए थे। इशाक डार ने कहा, 'पाकिस्‍तान और उत्‍तर कोरिया के बीच व्‍यापार तो न के बराबर हो गए थे।' उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान आगे भी कोरिया के शांतिपूर्ण तरीके और बिना विदेशी हस्‍तक्षेप के एकीकरण का सपोर्ट करता रहेगा।भारत ने लगातार पाकिस्‍तान और उत्‍तर कोरिया के बीच परमाणु दोस्‍ती पर सवाल उठाया है। साल 2017 में भारत ने उत्‍तर कोरिया के प्रसार नेटवर्क की जांच करने की औपचारिक मांग की थी। भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद से कहा था कि इसकी बहुत जरूरत है कि उत्‍तर कोरिया के हमारे इलाके में परमाणु और मिसाइल प्रसार की जांच की जाए। भारत ने कहा था कि इस तरह की गत‍िव‍िधियां भारतीय सुरक्षा और शांति पर गंभीर प्रभाव डालती हैं। अगर पाकिस्‍तान का उत्‍तर कोरिया में दूतावास खुलता है तो दुनिया के राजनयिक रूप से सबसे अलग थलग देश में उसकी वापसी हो जाएगी। बता दें कि उत्‍तर कोरिया में भारत का दूतावास पहले से ही मौजूद है। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध बना हुआ है। माना जाता है कि उत्‍तर कोरिया ने ही पाकिस्‍तान को मिसाइल की तकनीक दी थी और पाकिस्‍तान ने क‍िम जोंग उन को परमाणु तकनीक।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.