पाकिस्तान ने आयरलैंड को 6 विकेट से हराया : 2-1 से सीरीज जीती, बाबर-रिजवान के बीच शतकीय साझेदारी

Updated on 15-05-2024 01:54 PM

पाकिस्तान ने तीसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 6 विकेट से हराकर टी-20 सीरीज 2-1 से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए।

वहीं 179 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं पहला टी-20 मैच आयरलैंड ने जीता था।

आयरलैंड के लिए लोर्कन टकर ने बनाए सबसे ज्यादा रन

पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसे पहला झटका 15 रन के स्कोर पर लगा। उसके ओपनर रॉस अडायर शाहीन अफरीदी की गेंद पर बोल्ड हो गए।

उसके बाद एंड्रयू बालबर्नी और कप्तान लोर्कन टकर ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 49 गेंदों पर 85 रन की पार्टनरशिप हुई। बालबर्नी 26 गेंदों पर 35 रन बना कर आउट हो गए। वहीं टकर ने उसके बाद हैरी टेक्टर के साथ 17 गेंदों पर 32 रन की साझेदारी हुई। टकर ने 41 गेंदों पर 73 रन बनाए। जबकि टेक्टर 20 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए।

पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। अब्बास अफरीदी ने 4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद अमिर और सईम अयूब को 1-1 विकेट मिले।

मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के बीच 139 रन की साझेदारी
179 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। 16 रन पर उसको पहला झटका लगा। सईम अयूब 11 गेंदों पर 14 रन बना कर पवेलियन लौट गए। हालांकि, उसके बाद कप्तान बाबर आजम ने मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर पारी को संभाला।

दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 74 गेंदों पर 139 रन की साझेदारी हुई। रिजवान ने 38 गेंदों पर 56 रन और बाबर आजम 42 गेंदों पर 75 रन बनाए। उसके बाद आजम खान ने 6 गेंदों पर नाबाद 18 रन बना कर पाकिस्तान को जीत दिलाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.