तालिबान की धमकी के बाद घबराई पाकिस्तानी सेना, अफगानिस्तान पर हवाई हमले से इनकार, कहा- हम खुलकर हमला करते हैं

Updated on 26-11-2025 01:57 PM
इस्लामाबाद: अफगान तालिबान के बदला लेने की धमकी के बाद पाकिस्तान घबरा गया है। इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में एयरस्ट्राइक में अपना हाथ होने से इनकार कर दिया। तालिबान ने पाकिस्तान को इन हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया था और उचित जवाब देने की कसम खाई थी। खोस्त प्रांत में हुए इन हमलों में 9 बच्चों और एक महिला की मौत हुई है। तालिबान सरकार के प्रवक्त जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पर पोस्ट करके पाकिस्तान पर एक आम नागरिक के घर को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये हमले पाकिस्तानी सेना ने किए थे।

पाकिस्तानी सेना का हमले से इनकार

तालिबान के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान की सेना ने इसे खारिज किया है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, 'पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला नहीं किया है। जब भी हम कोई स्ट्राइक करते हैं, उसकी खुले तौर पर और सही तरीके से घोषणा की जाती है।' चौधरी ने आगे कहा, 'पाकिस्तान कभी भी आम लोगों पर हमला नहीं करता।' उन्होंने अंतरिम अफगान सरकार के आरोपों को बेबुनियाद बताया।

पाकिस्तानी ड्रोन थे शामिल

इस बीच तालिबान के प्रवक्ता मुस्तफिर गुरबुज ने पुष्टि की कि हमला पाकिस्तान ने किया है। गुरबुज ने कहा कि स्ट्राइक में इस्तेमाल किए एयरक्राफ्ट में ड्रोन भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में हुए एक अन्य हमले में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। खोस्त और पक्तिका समेत सीमावर्ती इलाकों में एयर स्ट्राइक से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

तालिबान का जवाबी हमले का वादा

तालिबाने कड़े शब्दों में एयर स्ट्राइक की निंदा की और इसे अफगानिस्तान के एयरस्पेस और इलाके का उल्लंघन बताया। जहीहुल्लाह मुजाहिद ने दोहराया कि देश के हवाई क्षेत्र, इलाके और लोगों की रक्षा अफगानिस्तान की वैध सरकार का अधिकार है। उन्होंने सही समय पर जवाबी कार्रवाई करने का वादा किया।
पाकिस्तान ने यह हमला पेशावर में एक पैरामिलिट्री फोर्स के हेडक्वार्टर पर हुए आत्मघाती हमले के ठीक एक दिन बाद हुआ है। पेशावर बम हमले में तीन पाकिस्तानी अधिकारी मारे गए थे, जबकि 11 अन्य घायल हुए थे। किसी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने हमले की निंदा करते हुए तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को जिम्मेदार ठहराया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.