PAK आतंकियों ने मेजर भूपेंदर सिंह को अगवा कर किया था कत्ल, तब 12 साल की थी बेटी, यादकर आज भी होती है सिहरन
Updated on
10-05-2025 02:00 PM
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पर युद्ध जैसे हालात हैं। दहशतगर्दों का पनाहगार अब हमारे नागरिक इलाकों में हमला कर रहा है। भारतीय सेना उसे मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पहलगाम में जिस तरह पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमला किया और 26 लोगों की हत्या की, उसके बाद उसे उसकी ही भाषा में सबक सिखाना जरूरी है। हिंदुस्तान के लिए नासूर बन चुके इस पड़ोसी ने एक बार फिर से उन घावों को कुरेदना का काम किया है, जिसकी टीस बरसों बाद भी सिहरन देती है। एक ऐसा दर्द, शौर्य च्रक प्राप्त मेजर भूपेंद्र सिंह की हत्या का है। आतंकियों ने उन्हें 1994 में कश्मीर से अगवा किया था। तब उनकी बेटी महज 12 साल की थी। आज निमरत कौर बॉलीवुड की नामचीन एक्ट्रेस हैं, लेकिन पिता को याद करते हुए उनकी आंख आज भी गम से नम और गुस्से से लाल हो जाती हैं।
पिलानी, राजस्थान के सिख परविार में जन्मी निमरत कौर आज 43 साल की हैं। बीते साल 23 जनवरी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पिता को याद करते हुए लिखा था, 'आज से 30 साल पहले पापा के जाने के बाद, जीवन ने एक ऐसा मोड़ लिया, जिससे हम आज भी जूझते हैं। हालांकि, आधे-अधूरे सपने और क्या-क्या... यह कभी खत्म नहीं होता, लेकिन यह जानकर गर्व होता है कि उनकी रोशनी और जीवन की कहानी हमेशा के लिए हमारे दिलों में रहेगी।'
'मेरे पापा ने आतंकियों की बात मानने से कर दिया था इनकार'
इन दिनों OTT पर वेब सीरीज 'कुल' में नजर आ रहीं निमरत कौर ने बीते दिनों खुद को 'शहीद की बेटी' बताया था। फैंस ने पूछा तो एक्ट्रेस ने साझा किया कि वह मेजर भूपेंद्र सिंह की बेटी हैं, जिन्हें 1994 में कश्मीर में आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था और उनकी हत्या कर दी थी। निमरत के पिता जब शहीद हुए, तब वह महज 12 साल की थीं। दहशतगर्दों ने उनके पिता की हत्या की, क्योंकि उन्होंने आतंकियों की बात मानने से इनकार कर दिया था।
कश्मीर के वेरीनाग में थी शहीद मेजर भूपेंद्र सिंह की तैनाती
हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' से बातचीत में निमरत कौर एक बार अपने पिता की आखिर यादों के बारे में खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया, 'मेरे पापा मेजर थे। एक इंजीनियर, जो वेरीनाग नामक की जगह पर सेना की सीमा सड़कों पर तैनात थे। जब आप जम्मू से श्रीनगर जाते हैं, तो रास्ते में जवाहर सुरंग आती है और उसके बाद पहली घाटी वेरीनाग है।'
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…