जादवपुर यूनिवर्सिटी में आजाद कश्मीर, फ्री फिलिस्तीन की पेंटिंग

Updated on 11-03-2025 01:55 PM

पश्चिम बंगाल की जादवपुर यूनिवर्सिटी में दीवार पर आजाद कश्मीर और फ्री फिलिस्तीन की पेंटिंग (ग्रैफिटी) बनाई गई। ये ग्रैफिटी तब बनाई गई, जब 10 मार्च को एग्जाम चल रहा था। इसको लेकर पुलिस कथित रूप से सादे कपड़ों में कैंपस में पहुंची।

मामले में वामपंथी छात्र संगठन के समर्थकों पर FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े हुए हैं।

पेंटिंग यूनिवर्सिटी के गेट नंबर तीन के पास की दीवार पर बनाई गई। ये भी लिखा कि फासिस्ट ताकतों को खत्म किया जाना चाहिए। पेंटिंग बनाने में किस संगठन का हाथ है, ये फिलहाल पता नहीं लगा है।

वामपंथी संगठन SFI ने कहा- हम अलगाववाद का समर्थन नहीं करते

इधर, जादवपुर यूनिवर्सिटी में वामपंथी संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के नेता अभिनब बसु ने कहा- हम अलगाववाद का समर्थन नहीं करते। हम भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ हैं।

जादवपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और TMC के संगठन से जुड़े ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा- हम किसी भी पोस्टर और भित्तिचित्र (ग्रैफिटी) के खिलाफ हैं, जो अलगाववादी विचारों का समर्थन करते हैं।

मंत्री की कार से 2 छात्र घायल हो गए थे

बीते दिनों जादवपुर यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन भी हुए थे। 1 मार्च को परिसर में वामपंथी विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु की कार और उनके साथ चल रहे एक अन्य वाहन के कथित रूप से टक्कर मारने से दो छात्र घायल हो गए थे।

मंत्री बसु, प्रोफेसर और TMC नेता ओमप्रकाश मिश्रा पर हिंसा से जुड़े मामले में FIR भी दर्ज की गई थी।

1 मार्च की घटना के बाद जब ओमप्रकाश मिश्रा कैंपस पहुंचे तो वामपंथी संगठनों से जुड़े स्टूडेंट्स ने नारे लगाए- भाजपा-TMC की तानाशाही से आजादी चाहिए।

मंत्री ब्रत्य बसु बोले- राम और वाम ने हाथ मिलाया

ममता सरकार में मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा था, 'विरोध प्रदर्शन से साफ नजर आया कि SFI का असली रूप अलोकतांत्रिक और अनियंत्रित है। इन लोगों ने शिक्षण समुदाय के खिलाफ नारे लगाए।

आज जो लोग देश के भगवाकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, जो लोकतंत्र के लिए लड़ने, फासीवाद के खिलाफ लड़ने के बड़े-बड़े दावे कर रहे थे। उन्होंने आज मेरे और शिक्षक समुदाय के सदस्यों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए फासीवादी ताकतों से हाथ मिला लिया, क्योंकि हम उनके दबाव की रणनीति, उनकी धमकाने वाली रणनीति के आगे नहीं झुके।

राम और वाम ने कॉलेज कैंपस में शांतिपूर्ण माहौल को बाधित करने के लिए हाथ मिलाया। उन्होंने हमारे एक सदस्य के साथ मारपीट की।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.