उपार्जन केंद्र में हुई धान की तौल, गोटीलाल को मिला मेहनत का पूरा मोल

Updated on 07-12-2024 12:40 PM

कोरबा।  लगभग 60 साल की उम्र के किसान गोटीलाल के पास महज एक एकड़ ही खेत है। बारिश के भरोसे उम्मीद की फसल लेने वाला गोटीलाल हर साल धान की फसल लेता आ रहा है। कई बार बारिश की बेरूखी से किसान गोटीलाल को एक एकड़ में उम्मीद के मुताबिक धान की मात्रा नहीं मिली तो कई बार बारिश की मेहरबानी से वह एक एकड़ में पर्याप्त धान ले पाता था। अपनी खेत पर हाड़-तोड़ मेहनत से धान का बंपर उत्पादन करने के बाद किसान गोटीलाल को तब बहुत धक्का लगता था, जब उन्हें मालूम चलता था कि वह एक एकड़ में उत्पादित पूरे धान को नहीं बेच सकता, उन्हें एक एकड़ में निर्धारित मात्रा में ही धान बेचनी होगी। इस तरह की बंदिशों ने किसान गोटीलाल को कई बार रूलाया और वह चाहकर भी अपना पूरा धान उपार्जन केंद्र में नहीं बेच पाता था। उसके पास महज एक एकड़ ही खेत होने का खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ता था, क्योंकि एक एकड़ से अधिक वाले बड़े किसान ज्यादा धान बेच पाते थे और ज्यादा पैसे जुटा पाते थे। बीते कई सालों से इस तरह की परेशानियों को झेलते आए किसान गोटीलाल की परेशानी बीते साल से दूर हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के हित में लिए गए एक एकड़ में 21 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय के पश्चात उन्होंने अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ी। आखिरकार जब फसल काटने और मिंजाई के बाद धान को बोरे में भरकर इक्टठ्ा किया तो उन्होंने किसी-किसी को यह कहते सुना कि उपार्जन केंद्र में किसानों से एक एकड़ का 21 कि्ंवटल नहीं खरीदा जा रहा है। उनको लौटा दिया जा रहा है। कुछ दिनों तक तो किसान गोटीलाल भी भ्रम में था कि ऐसे कैसे हो सकता है? ऐसा हुआ तो वह क्या करेगा ? कुछ लोगों के अपवाहों से भ्रम में आए किसान गोटीलाल ने सभी अपवाहों को दरकिनार किया और छत्तीसगढ़ सरकार, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्णय पर भरोसा करते हुए बोरे में भरकर 21 क्विंटल धान उपार्जन केंद्र बेचने ले आया। यहां किसी ने उन्हें रोका-टोका नहीं। अपने मेहनत के फसल को बोरे में भर-भर कर तौल कराई और एक-एक दाने का मोल किसान गोटीलाल को मिला।
पाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बतरा के किसान गोटीलाल ने बताया कि उनका एक एकड़ खेत है। इस खेत में उन्होंने धान का फसल लिया था। अच्छे से मेहनत कर धान का उत्पादन किया जिससे 21 क्विंटल धान हुआ। ग्राम पोड़ी के उपार्जन केंद्र में धान बेचने आए किसान गोटीलाल ने बताया कि धान उपार्जन केंद्र में उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने भ्रम फैला दिया था कि 21 किव्ंटल धान की खरीदी नहीं होगी। हालांकि उन्हें उपार्जन केद्र में इस तरह के किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। गोटीलाल ने बताया कि धान बेचकर जो पैसे मिलेंगे उससे खाद-बीज के लिए जो कर्ज लिया था उसे चुकाएंगे। उन्होंने बताया कि हम लोग बहुत छोटे किसान है और हमारी कोशिश रहती है कि फसल का अच्छा उत्पादन हो ताकि अधिक से अधिक धान बेच सके। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों के लिए बहुत बड़ा निर्णय लिया है। 21 क्विंटल धान की खरीदी कर हम जैसे छोटे किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाया है, वर्ना हम छोटे किसान कुछ क्विंटल धान ही बेच पाते थे, इससे हमारी जरूरतों के लिए पर्याप्त पैसे भी नहीं मिल पाते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.