शत-प्रतिशत धान खरीदी केन्द्रों में पारदर्शी एवं सुविधाजनक ढंग से हो रही धान खरीदी

Updated on 19-11-2024 12:16 PM

बालोद।  राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत बालोद जिले के सभी 143 धान खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन की सुविधा उपलब्ध होने से जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में पारदर्शी एवं सुविधाजनक ढंग से धान खरीदी का कार्य संपन्न हो रहा है। जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन उपलब्ध होने से शीघ्रता एवं आसानी से किसानों के धान खरीदी होने के साथ-साथ धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हो रहा है। इस नई व्यवस्था से बालोद जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। जिले के आदिवासी बाहुल्य डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम छिंदगांव के कृषक जोहार एवं ग्राम भण्डारी पारा डौण्डी के कृषक भागीरथी ने राज्य शासन की इस नई व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे किसानों के लिए अत्यंत कारगर एवं लाभप्रद बताया। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन की सुविधा उपलब्ध होने से इस वर्ष शीघ्रता से बिना किसी परेशानी के उनकी धान की खरीदी हो गई। किसानों ने कहा कि इस नई व्यवस्था से धान खरीदी केन्द्र में किसी भी प्रकार की हेर-फेर की गुंजाईश नही है। जिसके कारण हम सभी कृषक बहुत ही प्रसन्नचित है।

धान खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन की उपलब्ध सुविधा के संबंध में जानकारी देते हुए किसान जोहार ने बताया कि इस नई व्यवस्था से हम किसानों के धान बिक्री का कार्य बहुत ही आसान हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके पास उनके ग्राम छिंदगांव में मात्र 01 एकड़ खेती योग्य कृषि भूमि है। वे इस कृषि भूमि में खेती के अलावा मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि धान खरीदी के पहले दिन 14 नवंबर को विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी के धान खरीदी केन्द्र में अतिथियों द्वारा उनका स्वागत, अभिनंदन के बाद उनके धान की खरीदी की गई। किसान जोहार ने बताया कि धान खरीदी के कर्मचारियों के द्वारा धान खरीदी केन्द्र के इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन के माध्यम से बहुत ही कम समय में आसानी एवं पूरे पारदर्शी तरीके से उनके धान खरीदी के कार्य को पूरा किया गया। इस दौरान उन्होंने कुल 20 क्विंटल धान की बिक्री की और इस कार्य में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नही हुई। किसान जोहार ने राज्य शासन के इस धान खरीदी योजना से मिले राशि को अपने जरूरत के समय के लिए बहुत बड़ा सहारा बताते हुए इसकी भूरी-भूरी सराहना की है। किसान जोहार ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी योजना से मिले राशि का उपयोग उन्होंने अपने खेती बाड़ी के अलावा अन्य पारिवारिक कार्यों के लिए किया है।

इसी तरह राज्य सरकार के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना तथा सभी धान खरीदी केन्द्रों में की गई इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन की नई व्यवस्था की सराहना विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी के भण्डारी पारा के कृषक श्री भागीरथी ने भी किया है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन की नई व्यवस्था ने किसानों के धान बिक्री के कार्य को बहुत ही आसान बना दिया है। जिसके कारण धान खरीदी केन्द्र में बहुत ही शीघ्रता, आसान एवं पारदर्शी तरीके से धान खरीदी का कार्य संपन्न हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पास कुल 01 एकड़ 40 डिस्मिल पैतृक कृषि भूमि है। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र डौण्डी में कुल 15 क्ंिवटल 60 किलो धान की बिक्री की है। किसान भागीरथी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्रति क्ंिवटल 3100 रुपए की दर से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान खरीदी के निर्णय की भूरी-भूरी सराहना की है। उन्होंने कहा कि किसान पुत्र मुख्यमंत्री ने किसानों के वास्तविक जरूरतों को समझते हुए उनके मेहनत का सम्मान करते हुए प्रति एकड़ 3100 रुपए में धान खरीदी करने का निर्णय लिया है, वास्तव में वह काबिले तारीफ है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा राज्य शासन के सभी धान खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन की नई व्यवस्था से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य किसानों के लिए सोने पे सुहाग साबित हो रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.