छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने खोली किसानों की तरक्की की राह

Updated on 16-01-2026 12:23 PM

कोरबा। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में लागू की गई प्रभावी कृषि एवं धान खरीदी नीतियों से राज्य के किसान आज केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और पहले से अधिक सशक्त बन रहे हैं। शासन द्वारा सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी किए जाने से किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिल रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता आ रही है।

प्रदेश सहित जिले में धान खरीदी की व्यवस्था को सुगम, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाए जाने से अब किसानों को केवल अपने निकटतम उपार्जन केंद्र पहुंचना होता है, जहां विक्रय तक की पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से पूरी होती है।

कोरबा जिले के ग्राम गढ़ उपरोड़ा निवासी कृषक  आगर साय पिता  बुद्धू सिंह ने सोनपुरी उपार्जन केंद्र में अपनी उपज विक्रय कर इस व्यवस्था का लाभ उठाया। उन्होंने 36 क्विंटल धान का विक्रय किया और बताया कि पूरी प्रक्रिया अत्यंत सरल, पारदर्शी एवं व्यवस्थित है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई, उपार्जन केंद्र में बैठने, पानी एवं सभी सुविधा उपलब्ध है।

 साय ने कहा कि समय पर भुगतान और सर्वाधिक समर्थन मूल्य मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।  सरकार की नीतियों का प्रभाव हर स्तर पर दिखाई दे रहा है। किसान अब अपनी आय से खेती के विस्तार, भूमि क्रय और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा कर पा रहे हैं तथा कर्ज और उससे जुड़ी परेशानियों से भी मुक्ति मिली है।

उन्होंने मुख्यमंत्री  साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा सरकार की योजनाओं से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है और खेती आज सम्मानजनक व सुरक्षित आजीविका बन रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.