जिले में उचित व्यवस्था के साथ हो रही धान खरीदी

Updated on 26-11-2024 02:28 PM

गरियाबंद । राज्य शासन द्वारा 14 नवम्बर से शुरू किये गये धान खरीदी जिले में सुचारू रूप से जारी है। उपार्जन केन्द्रों में उचित व्यवस्था सुनिश्चित कर किसानों से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों पर सुचारु और पारदर्शी तरीके से धान खरीदी हो रही है। केन्द्रों में सभी प्रकार की सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। किसानों के लिए छायेदार शेड, पेयजल एवं अन्य जरूरी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा धान खरीदी के लिए आवश्यक सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया गया है। जिससे किसान बिना असुविधा के खरीदी केन्द्र आकर अपना धान बेच रहे है।

तरीघाट के रहने वाले किसान बंशी लाल ने बताया कि पहले धान बेचने लोहरसी जाना पड़ता था। अब शासन द्वारा उनके गांव के नजदीक ही सहसपुर में धान खरीदी केन्द्र खोला गया है। जिससे गांव के किसानों को धान बेचने में सुविधा हो रही है। साथ ही ज्यादा दूरी भी तय नहीं करना पड़ रहा है। इसके अलावा सरकार ने टोकन प्राप्त करने के लिए ऑनलाईन सिस्टम भी बनाया है। इसके तहत घर बैठे ही मोबाईल एप्प टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन मिल जा रहा है। इसी प्रकार ग्राम काजनसरा के किसान मुनीराम ने बताया कि खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही बारदाना भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने बताया कि केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल के माध्यम से धान तौलने की सुविधा करने से किसानों को दाने-दाने तौल का हिसाब मिल जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक तौल से सही और त्रुटिरहित तरीके से धान की तौल हो रही है। जिले के किसानों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। जिले में धान खरीदी को देखते हुए लग रहा है कि छोटे एवं लघु कृषकों को धान की बिक्री से अच्छी खासी आमदनी हो रही है। धान बेचने वाले किसानों के बैंक खातों में धान बिक्री की राशि भी समय से प्राप्त हो जा रही है, जिससे किसानों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा किये गये व्यवस्थाओं के लिए जिले के कृषक शासन का आभार जता रहे है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.