460 से अधिक सामुदायिक सोखता से बदली गांवों की तस्वीर

Updated on 21-07-2026 01:00 PM

कोरिया। छोटे-छोटे प्रयास जब जनभागीदारी से जुड़ते हैं, तो उनका असर बड़े बदलाव के रूप में सामने आता है। कोरिया जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में केवल दो माह के भीतर 462 सामुदायिक सोखता (सोख्ता गड्ढों) का निर्माण कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और जल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय पहल की गई है। इस अभियान से सार्वजनिक जलस्रोतों के आसपास जलभराव, गंदगी और प्रदूषण की समस्या में प्रभावी कमी आई है।

जिले की ग्राम पंचायतों में हैंडपंप, सार्वजनिक नल-जल योजना एवं अन्य सामुदायिक पेयजल स्रोतों के समीप इन सोख्ता संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इनके माध्यम से उपयोग के बाद निकलने वाले ग्रे-वॉटर (तरल अपशिष्ट) का वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित हो रहा है। इससे न केवल जलभराव की समस्या कम हुई है, बल्कि भू-जल पुनर्भरण को भी बढ़ावा मिला है। साथ ही जलजनित बीमारियों की रोकथाम और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में भी यह पहल कारगर साबित हो रही है।

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कहा कि ‘स्वच्छ भारत मिशन की छोटी-छोटी संरचनाएं ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी। व्यवहार परिवर्तन और जनभागीदारी से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ गांवों का निर्माण संभव है।‘

उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों को तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की श्मोर गांव, मोर पानीश् महाअभियान के माध्यम से जल संरक्षण और स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है, ताकि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्वच्छ, स्वस्थ और जल-संरक्षित बन सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.