
बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत बाालोद के सभाकक्ष में जेम पोर्टल एवं जीसीटी, टीडीएस के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ग्राम पंचायतों के सचिव, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत तथा अन्य विभाग के कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। कार्यशाला के प्रथम सत्र में मास्टर ट्रेनर द्वारा बताया गया कि कितनी राशि पर जी.एस.टी. कटौती की जानी है एवं निर्धारित समय अवधि में भुगतान किया जाना है। कार्यशाला में जी.एस.टी. के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिसके फलस्वरूप गुगतान संबंधित कार्यों का आसानी से किया जा सकेगा। कार्यशाला के द्वितीय सत्र में प्रशिक्षक राकेश तिवारी जी द्वारा बताया गया कि जेम पोर्टल में किस तरह के पंजीयन किया जाता है एवं पोर्टल में क्रय तथा अन्य प्रक्रियाओं को जीवान्त रूप से प्रदर्शित किया गया है। प्रशिक्षक द्वारा क्रय पोर्टल में पंजीयन कि प्रक्रिया, निविदाओं में भागीदारी, उत्पाद केटलोक के संबंध में जानकारी दी गई।