हिंदी दिवस पर व्याख्यान और काव्य गोष्ठी का आयोजन

Updated on 15-09-2025 12:35 PM

रायपुर । हिंदी दिवस के अवसर पर कान्यकुब्ज साहित्य परिषद की ओर से रविवार शाम आशीर्वाद भवन सभागार में भव्य व्याख्यान एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना से हुई।

इस मौके पर हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, साहित्यकार गिरीश पंकज, शिक्षाविद डॉ. सुधीर शर्मा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे समेत बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी और हिंदी समर्थक उपस्थित रहे।

हिंदी की महत्ता पर चर्चा
मुख्य अतिथि शशांक शर्मा ने कहा कि हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग है। डॉ. सुधीर शर्मा ने हिंदी के ऐतिहासिक विकास पर प्रकाश डाला। गिरीश पंकज ने हिंदी के सामने बढ़ती चुनौतियों पर चर्चा करते हुए युवाओं से भाषा के व्यापक प्रयोग का आह्वान किया। पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने मातृभाषा में शिक्षा के महत्व पर बल दिया। संयोजक अजय अवस्थी ने कहा कि डिजिटल युग में हिंदी को तकनीकी उपकरणों और अनुप्रयोगों में और मजबूती से जोड़ा जाना चाहिए।

सभा अध्यक्ष सुरेश मिश्र ने घोषणा की कि परिषद आने वाले समय में साहित्य के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी तथा पं. रविशंकर शुक्ल पर अभिनंदन ग्रंथ और उनके समग्र साहित्य का संकलन प्रकाशित करेगी।

कवियों की भावनात्मक प्रस्तुतियाँ
व्याख्यान के बाद काव्य गोष्ठी हुई, जिसमें कवियों ने हिंदी, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सद्भाव पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। सीमा पांडे ने “हिंदी दिवस” पर व्यंग्यात्मक कविता से श्रोताओं को भावुक किया। सुरेंद्र अग्निहोत्री 'आगी' ने हिंदी को पहचान और स्वाभिमान की भाषा बताते हुए जोशीले स्वर में प्रस्तुति दी। श्रद्धा पाठक की संवेदनशील रचना ने तालियाँ बटोरी। सुमन शर्मा बाजपेयी, सोनाली अवस्थी, ममता त्रिवेदी, प्रीति मिश्रा और रवींद्र शर्मा ने भी प्रभावी काव्य पाठ किया।गोष्ठी का संचालन डॉ. सीमा अवस्थी ने किया।

कवियों का सम्मान और संकल्प
अंत में सचिव राजेश दीक्षित ने कवियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हिंदी को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। सह सचिव अनुराग पांडे और परिषद के अन्य पदाधिकारियों ने भी कवियों और अतिथियों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज के कई लोगों और वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान देने का संकल्प लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.