ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन

Updated on 09-12-2025 12:22 PM

राजनांदगांव। जिले के राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत रोजगार दिवस का व्यापक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनरेगा के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में क्यूआर कोड चस्पा किया गया है। ग्रामीणों को क्यूआर कोड को स्कैन कर मनरेगा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की विधि बताई गई। ग्रामीणों को अधिक से अधिक मांग पत्र ग्राम पंचायत में जमा करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने तथा महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विशेष रूप से प्रेरित किया गया।

मनरेगा अंतर्गत कार्यरत शत प्रतिशत श्रमिकों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने कहा गया। कार्यक्रम में मोर गांव-मोर पानी अभियान को और अधिक गति देने के उद्देश्य से जल संरक्षण से संबंधित अधिक से अधिक कार्यों के चयन एवं निर्माण पर जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत आजीविका संवर्धन हेतु डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण, जल संग्रहण संरचनाओं एवं अन्य जल संरक्षण कार्यों के लिए हितग्राहियों एवं स्थलों के चयन पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कार्ययोजना निर्माण प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे विकास कार्यों की बेहतर योजना बनाई जा सके। पंचायत स्तर पर स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास को प्रारंभ करने और प्रोजेक्ट उन्नति के तहत मेसन प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। मनरेगा रोजगार दिवस के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। सभी ग्राम पंचायतों में यह कार्यक्रम उत्साह और जागरूकता के साथ संपन्न हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.