वक्फ जेपीसी में विपक्षी मेंबर्स ने किया 5 राज्यों की यात्रा का बॉयकॉट, अब क्या कह रहे कमेटी चीफ जगदंबिका पाल

Updated on 11-11-2024 01:22 PM
नई दिल्ली: संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के कामकाज को लेकर विपक्षी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। विपक्षी सांसदों ने JPC की राज्य यात्राओं पर नाराजगी जताई है। विपक्षी सांसदों का कहना है कि उनकी शिकायतों का समाधान करने का आश्वासन देने के बावजूद JPC अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने राज्य का दौरा जारी रखा है। विपक्षी सांसदों ने पांच राज्यों के दौरे का बहिष्कार किया है। उनका कहना है कि पाल के नेतृत्व में हो रही बैठकों में कोरम पूरा नहीं है।

जगदंबिका पाल का आ गया जवाब

जगदंबिका पाल ने इन आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि संसदीय समितियों के अध्ययन दौरे(Study Tours) एक अनौपचारिक प्रक्रिया है। इन दौरों पर कोरम जैसी औपचारिकताओं का बंधन नहीं होता है। सूत्रों के अनुसार, 9 नवंबर को बिरला को लिखे एक पत्र में कुछ विपक्षी सांसदों ने कहा कि 5 नवंबर को हुई बैठक के बाद उन्हें उम्मीद थी कि पाल के नेतृत्व में JPC का दौरा टाल दिया जाएगा। उनका कहना है कि समिति की रिपोर्ट जमा करने की कोई तत्काल आवश्यकता नहीं थी।

पत्र लिखने वालों में कौन-कौन?

सूत्रों ने बताया कि जिन लोगों ने अध्यक्ष को पत्र लिखा है, उनमें DMK के ए राजा, कांग्रेस के मोहम्मद जावेद और TMC के कल्याण बनर्जी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, सांसदों ने कहा है कि उन्हें बहुत आश्चर्य हुआ जब उन्होंने पाया कि 9 नवंबर से शुरू होने वाला दौरा JPC ने स्थगित नहीं किया था। उन्होंने इसे बहिष्कार करना उचित समझा। समिति के अध्यक्ष ने रविवार को न्यूज ऐजेंसी पीटीआई को बताया कि उन्हें विश्वास है कि संसद के शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह के आखिरी दिन तक समिति की रिपोर्ट जमा करने की समय सीमा पूरी हो जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.