अगले हफ्ते 3 आईपीओ में निवेश का मौका, 12 की होगी लिस्टिंग

Updated on 29-09-2024 01:00 PM
नई दिल्ली: पिछले कुछ हफ्तों की व्यस्तता के बाद अगले हफ्ते नए आईपीओ में थोड़ी राहत मिलेगी। अगले हफ्ते तीन आईपीओ में निवेश का मौका मिलेगा। मेन बोर्ड में कोई भी आईपीओ नहीं खुलेगा। काफी समय बाद ऐसा हफ्ता आया है जब मेन बोर्ड का कोई आईपीओ नहीं खुलेगा। अगले हफ्ते जो तीन आईपीओ खुलेंगे, वे एसएमई बोर्ड के हैं। इनके अलावा अगले हफ्ते 12 आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी। इसमें केआरएन हीट एक्सचेंज भी शामिल है, जिसे 200 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला है।

दरअसल, आईपीओ के जरिए निवेश करने वाले ज्यादातर निवेशकों की मौज आई हुई है। पिछले कुछ समय से आईपीओ लिस्टिंग पर ही निवेशकों को अच्छा मुनाफा दे रहे हैं। कई आईपीओ ने तो लिस्टिंग पर ही दोगुने से ज्यादा रिटर्न दिया है। ऐसे में निवेशक आईपीओ में निवेश करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। क्योंकि अच्छा रिटर्न कमाने में बहुत लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ता।

1. Subam Papers Limited


इस कंपनी का आईपीओ 30 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसमें निवेशक 3 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। इसका इश्यू साइज 93.70 करोड़ रुपये है। कंपनी 61.65 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। शेयरों का अलॉटमेंट 4 अक्टूबर को होगा। वहीं इस आईपीओ की लिस्टिंग 8 अक्टूबर को होगी।
इसका प्राइज बैंड 144 से 152 रुपये है। इस लॉट में 800 शेयर हैं। इसके लिए 1,21,600 रुपये निवेश करने होंगे। रिटेल निवेशक को एक ही लॉट बुक कराने की अनुमति होगी। सुबम पेपर्स क्राफ्ट पेपर और पेपर उत्पादों का निर्माता है। कंपनी कच्चे माल के रूप में बेकार कागज का इस्तेमाल करती है।

2. Paramount Dye Tec Limited


इस कंपनी के आईपीओ का इश्यू साइज 28.43 करोड़ रुपये है। कंपनी 24.3 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। इस कंपनी का भी आईपीओ 30 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। निवेशकों को 3 अक्टूबर तक बोली लगाने का मौका मिलेगा। शेयरों का अलॉटमेंट 4 अक्टूबर को होगा। इसकी लिस्टिंग 8 अक्टूबर को होगी।

शेयर का प्राइज बैंड 111 से 117 रुपये के बीच है। एक लॉट में 1200 शेयर हैं। इसके लिए 1,40,400 रुपये निवेश करने होंगे। इसमें भी रिटेल निवेशक को एक ही लॉट बुक कराने की अनुमति मिलेगी। पैरामाउंट डाई टेक अपशिष्ट सिंथेटिक फाइबर को रिसाइकिल करके यार्न का प्रोडक्शन करती है। यह कपड़ा उद्योग के बी2बी सेगमेंट की जरूरतों को पूरा करता है।

3. NeoPolitan Pizza and Foods Ltd


इस कंपनी का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए 30 सितंबर को खुलेगा और 4 अक्टूबर को बंद हो जाएगा। कंपनी का इश्यू साइज 12 करोड़ रुपये है। कंपनी इसके लिए 60 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। शेयरों का अलॉटमेंट 7 अक्टूबर को होगा। इस आईपीओ की लिस्टिंग 9 अक्टूबर को होगी।

इस आईपीओ में शेयर की कीमत 20 रुपये रखी गई है। एक लॉट में 6 हजार शेयर होंगे। इसके लिए 1.20 लाख रुपये निवेश करने होंगे। इसमें भी रिटेल निवेशक एक ही लॉट बुक करा सकता है। यह कंपनी रेस्टोरेंट चलाती है। साथ ही एग्रीकल्चर कमोडिटी ट्रेडिंग भी करती है। कंपनी फ्रेंचाइजी मॉडल पर भी काम करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.